*ई – नाम पर 1389 कृषि मंडी पंजीकृत*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) कृषि और बागवानी उपज के बेहतर विपणन के राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) योजना के ऑनलाइन प्लेटफार्म पर देशभर की 1389 मंडियों को जोड़ा जा चुका है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार 31 अक्टूबर 2024 तक 23 राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों की 1389 मंडियों को ई-नाम प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। ई-नाम प्लेटफॉर्म से अब तक 1.78 करोड़ किसान, 2.62 लाख व्यापारी और 4250 से अधिक किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) पंजीकृत हैं। ई-नाम प्लेटफॉर्म पर 3.79 लाख करोड़ रुपये मूल्य के कृषि उपज व्यापार दर्ज किए गए हैं। इस प्लेटफार्म पर प्रतिस्पर्धी ऑनलाइन बोली से किसानों के लिए उनकी उपज के मूल्य निर्धारण के लिए कृषि और बागवानी वस्तुओं का ऑनलाइन व्यापार किया जाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ई-नाम प्लेटफॉर्म के तहत मंडियों की सम्बद्धता राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त प्रस्तावों पर आधारित है। ई-नाम परिचालन दिशानिर्देशों के अनुसार आवश्यक बुनियादी ढांचे और तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा करने पर मंडियों को इस प्लेटफॉर्म से सम्बद्ध किया जाता है। आंकड़ों के अनुसार ई-नाम प्लेटफॉर्म पर मंडियों की संख्या आंध्र प्रदेश में 33, असम में तीन, बिहार में 20, छत्तीसगढ में 20, गुजरात में 144, गोवा में सात,हरियाणा में 108, हिमाचल प्रदेश में 38, झारखंड में 19,कर्नाटक में पांच, केरल में छह, मध्य प्रदेश में 139, महाराष्ट्र में 133, नागालैंड में 19, ओडिशा में 66, पंजाब में 79, राजस्थान में 145, तमिलनाडु में 157 तेलंगाना में 57, त्रिपुरा में सात, उत्तर प्रदेश में 125, उत्तराखंड में 20 और पश्चिम बंगाल में 18 हैं। इनके अलावा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में एक,चंडीगढ़ में एक, जम्मू और कश्मीर में 17 और पुदुचेरी में दो मंडी ई नाम से जुड़ी है।

  • Related Posts

    *नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*

    रीवा। रीवा जिले से कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उस समय भारी…

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    You cannot copy content of this page