Home / National / *मुर्मु गुरुवार को प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार*

*मुर्मु गुरुवार को प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नयी दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को सात श्रेणियों में असाधारण उपलब्धियों के लिए 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ प्रदान करेंगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि सात श्रेणियों में असाधारण उपलब्धियों के लिए बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करती है। ये पुरस्कार कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण क्षेत्र में प्रदान किये जाते हैं। इस वर्ष 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को चुना गया है, जिनमें सात लड़के और 10 लड़कियाँ है। श्रीमती मुर्मु 26 दिसंबर को इन बच्चों को पुरस्कार प्रदान करेंगी। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, प्रमाणपत्र और प्रशस्ति पुस्तिका प्राप्त होगी। मंत्रालय के अनुसार वीर बाल दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम इसी दिन भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में वह सुपोषित पंचायत योजना का उद्घाटन करेंगे और मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी उद्घाटन भाषण देंगी। कार्यक्रम में पुरस्कार विजेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के साथ लगभग 3,500 बच्चे शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भारत की विरासत को दर्शाने वाले सांस्कृतिक प्रदर्शन और विविध संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करने वाले बच्चों का मार्च पास्ट शामिल होगा। इसके अतिरिक्त, देश भर के स्कूलों, बाल देखभाल संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्रों में कहानी सुनाना, रचनात्मक लेखन, पोस्टर बनाना, निबंध लेखन, कविता और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियाँ होंगी, जिसमें ऑनलाइन गतिविधियाँ भी शामिल हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page