Home / chhattisgarh / *रायपुर शराब पीकर गाड़ी चलाई तो थाने में मनेगा ‘हैप्पी न्यू ईयर’… गाइडलाइन जारी*

*रायपुर शराब पीकर गाड़ी चलाई तो थाने में मनेगा ‘हैप्पी न्यू ईयर’… गाइडलाइन जारी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नए साल की पार्टी के लिए होटल-पबों से लेकर फार्म हाउस और रेस्टोरेंट वालों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। रायपुर के 80 से ज्यादा होटलों-रेस्टोरेंट वालों ने 31 दिसंबर की रात शराब पिलाने की अनुमति मांगी है। जिला प्रशासन ने नियमानुसार अनुमति दी है। इनमें से 20 आवेदक ऐसे हैं, जिनका रेस्टोरेंट और फार्म हाउस है। इसमें शराब की भी सुविधा देंगे। 12.30 बजे तक कार्यक्रम बंद करने का निर्देश दिया गया है। चौक-चौराहों बड़े आयोजनों वाले होटल, रेस्टोरेंट पर सीसीटीवी और कैमरों के माध्यम से नजर रखी जाएगी। किसी प्रकार का गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। शहर के विभिन्न संदिग्ध स्थान जहां पर नशे की सामाग्री मिलने की सूचना मिलेगी और नशाखोरी-अड्डेबाजी की जा रही हो, तो कार्रवाई की जाएगी। एनजीटी के गाइडलाइन के अनुसार आतिशबाजी करने के निर्देश दिए गए हैं। नववर्ष के आयोजन पर आबकारी विभाग की पैनी नजर रहेगी। रायपुर जिले में स्थित सभी होटल, बार, क्लब और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए उपायुक्त आबकारी विभाग जिला रायपुर ने आदेश जारी कर दिया है। 12 बजे तक ही सभी होटल, बार और रेस्टोरेंट खुले रहेंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page