Home / National / *मोदी ने जिमी कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया*

*मोदी ने जिमी कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर को एक महान दूरदर्शी राजनेता बताते हुए उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक संदेश में कहा, “अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर मुझे गहरा दुख हुआ है। वह एक महान दूरदर्शी नेता थे और उन्होंने विश्व शांति एवं सद्भाव के लिये अथक प्रयास किया।’ श्री मोदी ने भारत-अमेरिका के संबंध को विस्तार देनेे में श्री कार्टर के योगदान को याद करते हुये कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति ने दोनों देशों के रिश्तों में अपने योगदान की एक विरासत छोड़ी है। उन्होंने कहा, ‘ मैं श्री कार्टर के परिवार दोस्तों और अमेरिका के लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।’ अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति (1977-81) श्री कार्टर का कल निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। श्री कार्टर 1978 में अपनी पत्नी रोजलिन कार्टर राष्ट्रपति के रूप में भारत आये थे। इस यात्रा में उन्होंने हरियाणा के गुड़गांव जिले में दौलतपुर नसीराबाद की यात्रा की थी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page