*ग्राम हिराडबरी के निवासियों के लिए संजीवनी साबित हुआ जल जीवन मिशन*

पेयजल के लिए ना तो लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और न ही इंतजार, महिलाओं की मुश्किलें हुई दूर

सूरजपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  पेयजल मनुष्य की बुनियादी और सर्वप्रमुख आवश्यकता में से एक है। लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्र के बहुत बड़े वर्ग को पेयजल एवं निस्तारी हेतु पानी की उपलब्धता के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यहां की बड़ी जनसंख्या को आज भी समुचित मात्रा में  पेयजल सुनिश्चित नही हो पा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय जल जीवन मिशन योजना के तहत देश के हर घर में नल कनेक्शन प्रदाय कर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हेतु  कार्य किया जा रहा है। यह योजना देश लोगों के स्वास्थ्य उन्नयन के लिए कारगर योजना साबित हो रहा है।

जिले के विकासखण्ड-सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत-सम्बलपुर के ग्राम हिराडबरी के ग्रामीणों को पेयजल एवं निस्तारी हेतु समुचित मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने से आज यह योजना ग्रामवासियों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। इस योजना के शुरू होने के पूर्व ग्राम हिराडबरी के ग्रामीणों को दूर जाकर पानी का प्रबंध करना पड़ता था। पूर्व में ग्रामीण पीने के पानी के लिए कुएँ पर निर्भर थे जिसमें गर्मीयों के मौसम में जल स्तर कम होने से पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पाता था तथा बरसात आने पे कुएँ में मटमैला पानी भर जाता है। जिसमें पीने का पानी की बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाती थी।
परन्तु आज इस योजना के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप ग्राम की महिलाओं को काफी सुविधा हो रही है। ग्रामीण महिलाएं को पानी के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ता था  जिसके कारण उन्हें समय पर अपने घरेलु जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में कठिनाई होती थी। आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम के सभी घरों में नल के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल एवं निस्तारी हेतु समुचित मात्रा में पानी की प्रबंध के लिए किसी प्रकार की कठिनाई नही हो रही है।
उन्होंने बताया कि इस योजना से अब पानी सुबह शाम दो समय घरों तक उपलब्ध होता है। जिससे ग्रामवासी बहुत खुश और लाभान्वित नजर आये।
इस योजना की सराहना करते हुए ग्राम  के लोगों ने कहा कि निश्चित रूप से इस योजना के फलस्वरूप हम ग्रामीणों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। हमारे सेहत की सुरक्षा के साथ-साथ समय की भी बचत हो रही है। अब हम घरेलु एवं अन्य जरूरी कार्यों को समय पर कर पा रहे हैं।  अब ग्रामीण सुखद भविष्य के लिए पूरी तरह से आशान्वित होकर जल संकट की समस्या से भी मुक्त हुए हैं। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि जिले के विकासखण्ड-सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत-सम्बलपुर के ग्राम हिराडबरी में भारत सरकार की महत्वकांक्षा योजना जल जीवन मिशन योजना के तहत लागत कुल रु. 57.56 लाख 06 नग 5000 लीटर सोलर आधारित योजना द्वारा समस्त ग्राम के 89 घरों में जल प्रदाय किया जा रहा है। ग्राम-हिराडबरी ग्राम पंचायत सम्बलपुर, का आश्रित गॉव है। जिसमें लगभग 89 परिवार निवासरत है। जिसमें सभी परिवार में नल कनेक्शन लगा गया है जिसमें एक पानी टंकी के माध्यम से 89 घरों तक शुध्द पेयजल सप्लाई किया जा रहा है।

  • Related Posts

    *भूपेश बघेल-सौम्या का कथित AI वीडियो, FIR दर्ज*

    दुर्ग-भिलाई।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक कथित AI जनरेटेड वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें उपसचिव रही सौम्या चौरसिया के साथ दिखाया है। सोशल मीडिया…

    *रायपुर,भारत सरकार द्वारा गौ माता को संवैधानिक रूप से ‘राष्ट्रीय माता’ (National Mother) घोषित किया जाए,,,मोहन तिवारी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ गौ माता राष्ट्रमाता अभियान के तहत हिंदू नेता मोहन तिवारी ने सरकार से मुख्य मांग की: भारत सरकार द्वारा गौ माता को संवैधानिक रूप से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ों की कटाई, ड्रोन से पकड़ने की तैयारी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ों की कटाई, ड्रोन से पकड़ने की तैयारी*

    *20 लीटर गुपचुप पानी में हरा रंग मिला*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *20 लीटर गुपचुप पानी में हरा रंग मिला*

    *गर्मी में पशुओं की सुरक्षा: राज्य ने जारी की एडवाइजरी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *गर्मी में पशुओं की सुरक्षा: राज्य ने जारी की एडवाइजरी*

    *रायपुर में साइबर ठगी: प्राइवेटकर्मी-सूबेदार से 8 लाख गायब*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में साइबर ठगी: प्राइवेटकर्मी-सूबेदार से 8 लाख गायब*

    *भूपेश बघेल-सौम्या का कथित AI वीडियो, FIR दर्ज*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *भूपेश बघेल-सौम्या का कथित AI वीडियो, FIR दर्ज*

    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग, आरोपी अब तक फरार*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग, आरोपी अब तक फरार*

    You cannot copy content of this page