*जीएसटी का आतंक: शिक्षा से अंतिम संस्कार तक महंगी, जनता पर बढ़ते कर्ज का जिम्मेदार बीजेपी – विकास उपाध्याय*

सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर

सियासत दर्पण न्यूज़,,,जोराबाट (असम)। असम कांग्रेस प्रभारी विकास उपाध्याय ने जीएसटी के दुरुपयोग और इससे जनता को हो रही परेशानियों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जोराबाट में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि जीएसटी को एक सरल और पारदर्शी कर प्रणाली के रूप में प्रस्तुत किया गया था, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे व्यापारियों, छात्रों और आमजन के लिए एक कर आतंक बना दिया है।

 

विकास उपाध्याय ने कहा कि स्कूल स्टेशनरी पर जीएसटी लागू कर दिया गया है, जिससे छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने खुलासा किया कि अंतिम संस्कार में उपयोग होने वाली वस्तुओं को भी जीएसटी के दायरे में लाकर भाजपा सरकार ने अमानवीयता का परिचय दिया है।

उन्होंने यह भी कहा, “एक तरफ भाजपा सरकार महिलाओं को मात्र ₹1200 की सहायता राशि देकर उनका समर्थन हासिल करना चाहती है, जैसे छत्तीसगढ़, असम और मध्य प्रदेश में हो रहा है। दूसरी तरफ, खाने के तेल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर हर घर का खर्च बढ़ा रही है, जिससे परिवारों पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है।”

उन्होंने कहा कि बार-बार जीएसटी दरों में किए जा रहे बदलावों ने व्यापारियों और उद्योगपतियों को भ्रम और अस्थिरता की स्थिति में डाल दिया है। पूरे देश में व्यापारियों को सरकारी तंत्र की ज्यादतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी जीएसटी के खिलाफ आवाज उठाने और इसे सरल व व्यापार-अनुकूल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे कांग्रेस के साथ मिलकर इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों।

  • Related Posts

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    *युवक कुत्ते की तरह भौंक रहा है और लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहा है,,देखे वीडियो,सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर सियासत दर्पण न्यूज़,,गुजरात के बनासकांठा में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां कुत्ता काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाने के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,बृजमोहन अग्रवाल जी को अब पत्र वाले मंत्री के नाम से जाना जाता है,,,हमने सनम को खत लिखा,खत में लिखा……*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,बृजमोहन अग्रवाल जी को अब पत्र वाले मंत्री के नाम से जाना जाता है,,,हमने सनम को खत लिखा,खत में लिखा……*

    *रायपुर,40 वीर जवानों की शहादत ब्लैक डे14 फरवरी 2019 जरा याद करो कुर्बानी*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,40 वीर जवानों की शहादत ब्लैक डे14 फरवरी 2019 जरा याद करो कुर्बानी*

    *वर्ल्क कप में ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाला गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 2 views
    *वर्ल्क कप में ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाला गिरफ्तार*

    *छत्तीसगढ़ दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में*

    *24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 5 views
    *24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट*

    *🇮🇳 भारत की शानदार जीत, छत्तीसगढ़ में जश्न और आतिशबाजी की धूम*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 3 views
    *🇮🇳 भारत की शानदार जीत, छत्तीसगढ़ में जश्न और आतिशबाजी की धूम*

    You cannot copy content of this page