*चुनावी मैदान में उतरने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगवाए गए हैं। वार्ड पार्षद चुनाव लड़ना चाहते है तो देना होगा आवेदन*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) आरक्षण लागू होने के बाद अब निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने दमदार प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बिलासपुर में चुनावी मैदान में उतरने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगवाए गए हैं। इन आवेदनों की समीक्षा वार्ड स्तर पर की जाएगी। इसमें दावेदार की स्थिति, व्यवहार और काम का मूल्यांकन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया के बाद ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा। वहीं, भाजपा ने अपनी कोर बैठक के साथ चुनावी तैयारी की शुरुआत कर दी है। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा कभी भी हो सकती है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद अब जनता को अपनी शहर सरकार चुननी है। प्रशासनिक तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों ने भी चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड पार्षद उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन 10 से 12 जनवरी तक कांग्रेस कार्यालय में जमा किए जाएंगे और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय व ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी के मार्गदर्शन में ये आवेदन एक समिति द्वारा देखे जाएंगे। इसके अलावा, कांग्रेस भवन में प्रवक्ता ऋषि पांडेय और कार्यालय सचिव सुभाष ठाकुर आवेदनकर्ताओं से संपर्क करेंगे और उनकी जानकारी जुटाएंगे। इस बार कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारने की योजना बना रही है। वहीं, भाजपा ने इस प्रक्रिया में कोई खास तैयारी तो नहीं की है। मगर, अंदरखाने हलचल बनी हुई है। ऐसी खबरें हैं कि कुछ भाजपा नेता अपना बायोडाटा उच्च नेताओं को सौंप चुके हैं, ताकि उनका नाम प्रत्याशी के रूप में तय हो सके। इस बार चुनावी माहौल और तैयारियों को देखकर यह माना जा रहा है कि जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। चुनाव की तिथि घोषित होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। देखना होगा कि इस बार जनता किस राजनीतिक दल पर भरोसा जताती है। हालांकि, यह तो समय ही बताएगा। वर्तमान में शहर के हर चौक- चौराहे, पान ठेले में अभी केवल चुनावी चर्चाएं हो रही हैं।

  • Related Posts

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    बालोद:(सियासत दर्पण न्यूज़)  जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे (CG Road Accident) ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। खैरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार…

    *मुरैना में अवैध शराब-गांजा विवाद भड़का, सरिया-लाठी और फायरिंग में पुलिसकर्मी के दो बेटे घायल*

    मुरैना। (सियासत दर्पण न्यूज़) अवैध शराब और गांजे के कारोबार को लेकर शुक्रवार की शाम शहर की श्याम बिहार कॉलोनी में दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विकास के नए युग की ओर पश्चिम बंगाल: साय का दृष्टिकोण*

    *विकास के नए युग की ओर पश्चिम बंगाल: साय का दृष्टिकोण*

    *सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा*

    *सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा*

    *प्लास्टिक पैकिंग नीति से शराब कारोबार में सप्लाई संकट*

    *प्लास्टिक पैकिंग नीति से शराब कारोबार में सप्लाई संकट*

    *रायपुर हादसा: वकील को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया*

    *रायपुर हादसा: वकील को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया*

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    You cannot copy content of this page