*फूलों की खेती से परिमल की बढ़ी आय*

पारंपरिक खेती से नवाचार की ओर बढ़ाया कदम

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) अम्बिकापुर के चठिरमा निवासी श्री परिमल गेंदे के फूलों की खेती कर रहे हैं। पारंपरिक खेती की तुलना में फूलों की खेती का नवाचार, श्री परिमल जैसे किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। उन्नत किसान के रूप में श्री परिमल का जीवन इन फूलों की ही तरह महकने लगा है। उन्होंने बताया कि वो तीन वर्षों से गेंदे की खेती कर रहें हैं, शुरुआती दो वर्ष में जानकारी के अभाव में उनकी आमदनी कम होती थी। अब राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत उन्हें उद्यानिकी विभाग से 1280 पौधे एवं 6400 रुपए की अनुदान सहायता राशि प्राप्त हुई। विभाग ने उन्हें नवाचार के कई पद्धतियों के बारे में बताया साथ ही समय-समय पर दवा के छिड़काव संबंधित जानकारी दी। श्री परिमल ने अपने बागवानी में ड्रिप पद्धति का उपयोग किया और जिससे उनके खेतों में फूलों की  बंपर पैदावार हुई।

बंपर उत्पादन से हुई दुगुनी कमाई-

परिमल बताते हैं कि गेंदे की खेती से महज तीन माह में ही आमदनी मिलनी शुरू हो जाती है। वे एक वर्ष में 2 सीजन में खेती करते हैं अभी उन्होंने अपने 0.400 एकड़ रकबे में गेंदा फूल लगाया है। पहले प्रति सीजन मात्र 15 से 20 हजार तक होने वाली कमाई अब 45 से 50 हजार तक हो जा रही है। तीज-त्यौहारों के समय तो मांग बढ़ने से आमदनी और बढ़ जाती है।

  • Related Posts

    *गिरफ्तारी के बावजूद सट्टा खेल की रोक नहीं हो पाई*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर समेत प्रदेशभर में आईपीएल और टी-20 वर्ल्डकप के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क तेजी से फैल गया है। पुलिस ने पिछले चार महीनों में 5 राज्यों…

    *हत्यारे की गिरफ्तारी से मामले में बढ़ा खुलासा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) मुंबई में अपहरण और हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अपने साथी की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *गिरफ्तारी के बावजूद सट्टा खेल की रोक नहीं हो पाई*

    *गिरफ्तारी के बावजूद सट्टा खेल की रोक नहीं हो पाई*

    *हत्यारे की गिरफ्तारी से मामले में बढ़ा खुलासा*

    *हत्यारे की गिरफ्तारी से मामले में बढ़ा खुलासा*

    *सरोना अस्पताल की सेवाओं पर विधायक मूणत ने जताई नाराजगी*

    *सरोना अस्पताल की सेवाओं पर विधायक मूणत ने जताई नाराजगी*

    *अवैध निर्माण रोकने के लिए नई कार्रवाई, अव्यवस्थित बसाहटों पर लगेगा शिकंजा*

    *अवैध निर्माण रोकने के लिए नई कार्रवाई, अव्यवस्थित बसाहटों पर लगेगा शिकंजा*

    *35 युवतियां गायब: छत्तीसगढ़ से झारखंड तक बंधक बनाने का मामला*

    *35 युवतियां गायब: छत्तीसगढ़ से झारखंड तक बंधक बनाने का मामला*

    *विकास के नए युग की ओर पश्चिम बंगाल: साय का दृष्टिकोण*

    *विकास के नए युग की ओर पश्चिम बंगाल: साय का दृष्टिकोण*

    You cannot copy content of this page