*CGPSC घोटाला…टामन सोनवानी का बेटा गिरफ्तार*

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  CBI ने CGPSC घोटाला केस में नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को CBI ने रायपुर कोर्ट में पेश किया। CGPSC घोटाला केस में CBI ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के बेटे नितेश सोनवानी, पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया है। आज शनिवार को नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को CBI ने रायपुर कोर्ट में पेश किया। फिलहाल मामले में सुनवाई जारी है। CBI ने दोनों की कस्टोडियल रिमांड की मांग की है। CGPSC भर्ती विवाद में पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर रहे श्रवण कुमार गोयल पहले ही न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद हैं। CGPSC घोटाले मामले में CBI ने पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के बेटे और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि श्रवण कुमार गोयल ने अपने बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका को नौकरी दिलाने के लिए चेयरमैन सोनवानी के करीबी के NGO को CSR फंड से 45 लाख दिए थे। पैसे सोनवानी को पहुंचे। इसकी पुष्टि के बाद कार्रवाई की थी। CBI के मुताबिक सोनवानी के कार्यकाल में PSC में हुई भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। आरोप है कि उन्होंने अपने कई करीबी रिश्तेदारों और कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के 18 रिश्तेदारों की नौकरी लगवाई है। जांच में पैसों के लेन-देन के पुख्ता सबूत मिले हैं। ये भी आरोप है कि, पैसे लेकर कुछ नेताओं और अधिकारियों के बच्चों को डिप्टी कलेक्टर और DSP जैसे पदों पर सिलेक्ट किया गया था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, टामन के अलावा आने वाले दिनों में CBI कुछ और अफसरों को भी अरेस्ट कर सकती है। CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है। EOW और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में केस दर्ज किया है। PSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी। इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है। CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई।

  • Related Posts

    *विकास के नए युग की ओर पश्चिम बंगाल: साय का दृष्टिकोण*

    00 सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई व शुभकामनाएं, कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया,…

    *सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा*

    ​सुशासन तिहार: मंत्री टंकराम वर्मा ने झुमका में ग्रामीणों को बांटी खुशियां ट्रैक्टर की चाबी और चेक पाकर खिले हितग्राहियों के चेहरे ​रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विकास के नए युग की ओर पश्चिम बंगाल: साय का दृष्टिकोण*

    *विकास के नए युग की ओर पश्चिम बंगाल: साय का दृष्टिकोण*

    *सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा*

    *सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा*

    *प्लास्टिक पैकिंग नीति से शराब कारोबार में सप्लाई संकट*

    *प्लास्टिक पैकिंग नीति से शराब कारोबार में सप्लाई संकट*

    *रायपुर हादसा: वकील को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया*

    *रायपुर हादसा: वकील को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया*

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    You cannot copy content of this page