*रायपुर,गरीब मजदूरों के न्याय के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं डीजीपी से करेंगे मुलाकात – विकास उपाध्याय*

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर

मुंगेली जिला अंतर्गत रामबोड़ गांव स्थित कुसुम स्टील प्लांट में लापरवाहीवश हुए घटना के लिए प्लांट के मालिक पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग

कुसुम स्टील प्लांट के मालिक को भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार का मिल रहा संरक्षण, बीजेपी की सरकार लापरवाह प्लांट के मालिक को बचा रही है

कुसुम स्टील प्लांट की घटना में मृतकों के परिवार को 50-50 लाख राशि मुआवजा एवं एक सदस्य को नौकरी देने की मांग

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की रिपोर्ट

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, रायपुर के पूर्व विधायक व लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने मुंगेली जिला के रामबोड़ गांव स्थित कुसुम स्टील प्लांट में लापरवाहीवश हुए घटना पर बयान दिया है कि बहुत ही शर्म की बात है कि छत्तीसगढ़ सहित केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब मजदूरों के साथ खड़े होने की बजाय प्लांट के मालिक जैसे उद्योगपति को बचा रही है और अपने संरक्षण में रखी हुई है। विकास उपाध्याय ने कहा कि सरगांव में ग्राम पंचायत रामबोड़ स्थित कुसुम लोहा फैक्ट्री में साइलो के गिरने से राखड़ में दबे एक इंजीनियर के अलावा और भी कई मजदूर के दबे होने व चार लोगों की मृत्यु हो जाने की खबर सामने आई है, ऐसे में केन्द्रीय गृह मंत्री जी का बयान आता है कि हम उस प्लांट के मालिक के साथ हर संभव मदद करेंगे।

विकास उपाध्याय ने कहा कि जब तक कुसुम स्टील प्लांट के मालिक पर एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती, तब तक कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और गरीबों के हित के लिए बड़ा आन्दोलन करेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने कुसुम स्टील प्लांट की घटना में मृतकों के परिवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा 50-50 लाख राशि मुआवजा एवं एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग उठाई है और कहा कि गरीब मजदूरों के न्याय के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं डीजीपी से मुलाकात भी करेंगे।

  • Related Posts

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर  रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु बिरगांव निगम के पार्षद इकराम अहमद ने जानकारी देते…

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में हुई नियुक्तियां रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। दीपेश कृपाल को रायपुर शहर जिलाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page