*रायपुर,,सरपंच चुनाव को जीतने के लिए बनाई थी फर्जी लूट की योजना, गिरफ्तार,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  वारदात के 4 दिनों के बाद ही क्राइम रीक्रिएशन और तकनीकी सबूतों के आधार पर मामला फर्जी निकला। रायपुर में सरपंच चुनाव जीतने के लिए लूट की झूठी कहानी रचने का मामला सामने आया है। एक युवक ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, उसके साथ चाकू की नोक पर साढ़े चार लाख रुपए की लूट हुई है। वारदात के 4 दिन बाद ही क्राइम रीक्रिएशन और तकनीकी सबूतों के आधा घटना धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलयारी चौकी की है। चेतन लाल धीवर (40) ने पुलिस को बताया कि, एक टेलीकॉम सर्विस के माध्यम से जियो का डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता है। मेरा छोटा भाई थनेश्वर लाल धीवर अलग-अलग दुकानों से कारोबार में वसूली के पैसे इकट्ठे कर दिया। इसके अलावा तीन चार अन्य लोगों से कुल मिलाकर करीब 4 लाख 44 हजार रुपए आए। जिसे उसने एक काले कलर के बैग में रखा। चेतन लाल धीवर(40) ने पुलिस को बताया कि एक टेलीकॉम सर्विस के माध्यम से जियो का डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता है। चेतन ने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी को रात 8:30 वह धरसींवा इलाके में अकोली गांव के पास अपने घर जा रहा था। उसके साथ दूसरे बाइक पर भाई थनेश्वर भी था। तभी थनेश्वर रास्ते पर अंडा रोल खाने के लिए रुक गया। लेकिन चेतन आगे बढ़ गया। कुछ दूरी जाने के बाद अकोली गांव के पास एक सुनसान सड़क आईं। तभी पीछे से एक बाइक पर दो युवक आ गए। दोनों लुटेरों ने चेतन के गाड़ी को रुकवा दिया। फिर गाली-गलौज कर उस पर चाकू अड़ा दिया। उन्होंने बाइक की चाबी को खींच लिया। फिर उसके पास रखे बैग को लूट कर आरोपी मांढर की ओर भाग गए। बैग में साढ़े 4 लाख रखे थे। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब दो लाख रुपए बरामद कर लिए है। इस मामले की जांच रायपुर एंटी क्राइम यूनिट को सौंपी गई। जिसके बाद एंटी क्राइम यूनिट के डीएसपी संजय सिंह और प्रभारी परस पांडेय ने चेतन से पूछताछ की। पुलिस को शक हुआ। तो युवक को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएट करवाया गया। युवक के मोबाइल नंबरों के लोकेशन को भी जांचा गया। जिसके बाद क्रॉस सवालों में युवक उलझ गया। उसने लूट की झूठी कहानी बनाने की बात कबूल कर ली। आरोपी चेतन धीवर ने बताया कि वह पहले सरपंच चुनाव लड़ चुका। लेकिन हार गया था। वह फिर एक बार सरपंच चुनाव लड़कर जीतना चाहता था। इसके लिए उसे अपने इलाके में फेमस होना था। जिसके बाद उसने ये झूठी कहानी रची। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब दो लाख रुपए बरामद कर लिए है। इसके अलावा उसने बाकी पैसों से उधारी चुका दिया था। जिसे पुलिस सब रिकवर कर रही है।

  • Related Posts

    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) फिल्म धुरंधर के एक सीन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने फिल्म में दिखाए गए नोटबंदी…

    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर नगर निगम ने राजस्व वसूली में लापरवाही पर अपने ही विभाग के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। कम वसूली को लेकर जोन 8, 9 और 10…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 4 views
    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    *रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

    *रायपुर में युवती से 6.30 लाख ठगे*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में युवती से 6.30 लाख ठगे*

    *महिला की आवाज में करते थे करोड़ों की ठगी*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 3 views
    *महिला की आवाज में करते थे करोड़ों की ठगी*

    You cannot copy content of this page