Home / राजधानी / *रायपुर,,सहारा में 25 लाख परिवारों के फंसे 15 हजार करोड़, रिफंड हुए केवल 39 करोड़ रुपये,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

*रायपुर,,सहारा में 25 लाख परिवारों के फंसे 15 हजार करोड़, रिफंड हुए केवल 39 करोड़ रुपये,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश में सहारा इंडिया में निवेश करने वाले लोगों को आंशिक रूप से राहत मिली है। रिफंड पोर्टल के माध्यम से कुछ निवेशकों को उनकी जमा राशि वापस मिल रही है, लेकिन रिफंड की राशि, डूबी हुई राशि का एक प्रतिशत भी नहीं है। राज्य में लगभग 25 लाख परिवारों की 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अभी भी फंसी हुई है। वहीं, रिफंड केवल 39 करोड़ रुपये ही किए गए हैं। सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से मुख्य रूप से 10 हजार से 50 हजार रुपये तक निवेश करने वाले छोटे निवेशकों को ही रिफंड दिया जा रहा है। सहारा पीड़ित जमाकर्ता-कार्यकर्ता कल्याण संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि सहारा सोसाइटीज द्वारा सीआरसीएस को दिया गया डेटा अधूरा होने के कारण कई निवेशकों को उनके जमा पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। दुर्ग जिले के निवेशकों को सबसे ज्यादा लगभग सात करोड़ रुपये का रिफंड मिला है। हालांकि, अन्य जिलों जैसे बिलासपुर, गरियाबंद, रायपुर, मुंगेली, भाटापारा-बलौदाबाजार, रायगढ़, महासमुंद, धमतरी, जांजगीर-चांपा, अंबिकापुर, राजनांदगांव, कवर्धा में भी 50 लाख रुपये से लेकर पांच करोड़ रुपये तक की राशि वापस लौटाई गई है। सेंट्रल रजिस्ट्रार के पोर्टल से किए जा रहे आवेदनों में कई समस्याएं हैं। सिर्फ सहारा सोसायटी के निवेशकों को ही आवेदन करने की अनुमति है। कई निवेशकों को आवेदन करने की अनुमति नहीं मिल रही है, विशेषकर जिन लोगों ने सहारा क्यू शॉप या सहारा कमर्शियल में पैसा जमा किया था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page