Home / छत्तीसगढ़ / *डब्ल्यू 52 सट्टेबाजी: मुख्य आरोपित गिरफ्तार*

*डब्ल्यू 52 सट्टेबाजी: मुख्य आरोपित गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अंबिकापुर। सरगुजा (सियासत दर्पण न्यूज़) पुलिस ने महादेव सट्टा एप की तर्ज पर संचालित डब्ल्यू फिफ्टी टू (डब्ल्यू 52) नामक गिरोह का राजफाश किया है। इस गिरोह के मुख्य आरोपित सुधीर गुप्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी से पहले ही वह फरार हो गया था। उसके चार सहयोगी पकड़ में आए थे। न्यायालय से सुधीर को दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपित ने बताया है कि जब्त एटीएम कार्ड, पासबुक, चेक बुक, मोबाइल सिम, आधार कार्ड की मूल प्रति व छायाप्रति का उपयोग वह ऑनलाइन सट्टा तथा राशि लेन-देन के लिए किया करता था। आरोपितों ने देश के 15 बैंकों की अलग-अलग शाखाओं में फर्जी तरीके से खाते खोलकर ऑनलाइन माध्यम से सट्टा की रकम का लेन देन किया है। सिर्फ बैंक ऑफ महाराष्ट्रा से ही 15 करोड़ के लेन-देन की पुष्टि हुई है। अभी 14 बैंकों की अलग-अलग शाखाओं में संचालित खातों की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने सभी बैंकों को पत्र लिखा है। बैंकों से मिलने वाली जानकारी बड़ा राज खोलेगी। पूरे प्रकरण में बैंकों की भूमिका भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं। सूत्रों के मुताबिक, मास्टर माइंड सुधीर गुप्ता को विश्वास था कि सोमवार की रात गिरफ्तार उसके सहयोगियों को जमानत मिल जाएगी। इसी उम्मीद पर मंगलवार की रात वह अपने घर में आ गया था। इसी बीच पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए पुलिस ने सूचना तंत्र को और मजबूत किया गया था। गुरुवार दिनभर उससे पूछताछ की गई। शाम को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मालूम हो कि इस गिरोह के सदस्यों के पास से पुलिस ने बड़ी संख्या में पासबुक, चेक बुक, एटीएम कार्ड सहित दस्तावेज बरामद किए हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page