*बीजापुर में एक और नक्सल हमला… IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल*

बीजापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ में बीजापुर के बासागुड़ा में हुए IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल हो गए। घायलों की पहचान मृदुल बर्मन और इशाक खान के रूप में हुई है। दोनो CRPF के कोबरा बटालियन के जवान हैं। अधिकारियों ने बताया कि CRPF 229 बटालियन और कोबरा की ज्वाइंट टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दोनों जवान घायल हो गए। अल सुबह दोनो घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में इलाज जारी है। दोनो की सर्जरी की जा रही है। इस बीच बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के कमकानार के ग्रामीण मुकेश हेमला की हत्या के आरोपी नक्सली मंगल उइका को पुलिस ने कमकानार बाजार से गिरफ्तार किया है। बुधवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार गत वर्ष 22 दिसंबर को रेड्डी मुर्गा बाजार से वापसी के दौरान मुकेश हेमला को गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह में अपहरण कर हत्या कर दी थी। उसका शव अगले दिन रेड्डी के सूखा तालाब के पास मिला था। इस मामले में डीआरजी की संयुक्त टीम ने घटना में शामिल आरोपित जन मिलिशिया सदस्य को पकड़ा है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page