*रायपुर,किरणदेव सिंह फिर चुने गए छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) किरणदेव सिंह छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष फिर से चुने गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इसका ऐलान कर दिया है। देर रात वो रायपुर पहुंचे। खुद किरणदेव ने ही एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। साथ में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद थे। गुरुवार रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए खूबचंद पारख ने बताया कि 3 सेट में नामांकन आए हैं। तीनों में किरणदेव सिंह का ही नाम था। खूबचंद पारख भाजपा के चुनाव अधिकारी हैं, इन्होंने ही नामांकन हासिल किया और पार्टी के बड़े नेताओं को रिपोर्ट दी। चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने प्रक्रिया के बारे में बताया कि किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनने के लिए 3 बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। 30 प्रस्तावक थे, केवल किरणदेव सिंह के नाम पर नामांकन जमा हुआ था। खूबचंद पारख ने कहा कि 30 प्रस्तावक थे, जो नामांकन जमा हुआ है, वह केवल किरणदेव के नाम पर था। धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे थे। दावेदारी की खबरों से ये नेता इनकार भी नहीं कर रहे थे और खुले तौर पर कुछ स्वीकार भी नहीं कर रहे थे। जब नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई तो दोनों ही नेता मंच पर किरणदेव से हाथ मिलाते दिखे, दोनों ने अपने नाम आगे नहीं किए। विनोद तावड़े का एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। किरणदेव के नामांकन पर दिल्ली से अप्रूवल लेकर उन्होंने नाम का ऐलान किया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद किरणदेव सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से अपील कर कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जनता ने अपना पूरा सहयोग दिया है, अब कार्यकर्ताओं का चुनाव है, नीचे स्तर के चुनाव में जब हम जाते हैं तो कठिनाइयां आती है, मगर आप सभी के साथ से हम एक बार फिर से पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराएंगे।

  • Related Posts

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर  रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु बिरगांव निगम के पार्षद इकराम अहमद ने जानकारी देते…

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में हुई नियुक्तियां रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। दीपेश कृपाल को रायपुर शहर जिलाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page