*पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को 14 साल की जेल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

इस्लामाबाद । (सियासत दर्पण न्यूज़) पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को भ्रष्टाचार के अल कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सुनाई गई है। उनको 14 साल जेल में काटने होंगे। इसी मामले में उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी दोषी माना गया है। उनको सात साल की सजा दी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इमरान खान व उनकी पत्नी बुशरा बीबी 50 अरब पाकिस्तानी रुपये के अल-कादरी घोटाले में दोषी पाए गए हैं। इमरान खान को 14 साल की जेल की सजा दी जाती है। बुशरा बीबी को सजा साल की जेल की सजा सुनाई जाती है। इमरान खान पर 10 लाख और बुशरा पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया जाता है। इस जुर्मानों को न भरने पर 6 महीने की जेल और काटनी होगी। जज ने तुरंत बुशरा बीबी गिरफ्तार करने के आदेश दिए। इस दौरान वह अदियाला अदालत की अस्थायी जेल में ही फैसले को सुन रही थीं। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। अदालत के फैसले से पहले पीटीआई के चेयरमैन बैरिस्टर गौहर अली खान ने मीडिया से कहा कि हुकूमत विपक्ष की आवाज को खत्म करने की कोशिश कर रही है। पिछले दो साल से अन्याय किया जा रहा है। हमे विश्वास है कि फैसला निष्पक्ष होगा, तो जरूर इमरान खान और बुशरा बीबी को रिहा कर दिया जाएगा।आपको बता दें कि आम चुनाव के तुरंत बाद ही इमरान खान और उनकी पत्नी पर पिछले साल 27 फरवरी को मामले में अभियोग लगाया था। आम चुनाव में इमरान खान की हार के बाद से ही उन पर सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। उनको साल 2023 में जेल में भेज दिया गया था। उसके बाद से वह सलाखों के पीछे हैं। उन पर इस दौरान कई मामलों में केस दर्ज हुए। उनका कहना है कि यह सब राजनीति से प्रेरित मामले हैं।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page