*रायपुर कोर्ट में युवक को वकीलों ने पीटा*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर कोर्ट में वकीलों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी है। युवक पर एक वकील को जान से मारने की कोशिश का आरोप था। जिसके बाद पुलिस उसे अदालत लेकर पहुंची थी। जहां पर वकीलों ने झूमाझटकी करते हुए बाल खींचकर युवक को पीटना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें दिख रहा है कि आरोपी को पुलिस सुरक्षा घेरे में ला रही है। इसी दौरान हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हंगामे में IPS समेत कई पुलिस वालों के साथ भी जमकर धक्का-मुक्की हुई है। जिसमें चोटें भी आई है। मारपीट में कोर्ट परिसर की रेलिंग भी टूट गई। मनोज कुमार सिंह ने खमतराई थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। उसने बताया कि अजय सिंह उनका साढ़ू भाई है। जिसके साथ पुराना विवाद चल रहा है। 16 जनवरी को सुबह साढ़े 7 बजे के करीब वह अपने परिचित वकील दीर्घेश कुमार शर्मा के साथ खड़ा था। दोनों वहां महादेव के मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे थे। तभी अजय सिंह आ पहुंचा। उसने वकील दीर्घेश से कहा कि, तुम ही मेरे खिलाफ मनोज का केस लड़ते हो। इतना कहते हुए उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अजय सिंह ने वकील दीर्घेश शर्मा को थप्पड़ भी जड़ दिया। आरोपी अजय सिंह को पुलिस किसी तरह बचाते हुए कोर्ट से बाहर ले गई। अजय ने मारपीट करते हुए पत्थर से भी हमला कर दिया। जिससे दीर्घेश शर्मा घायल हो गया और खून निकलने लगा। कुछ दूर आगे बढ़ने पर अजय सिंह फिर एक बार चाकू लेकर दौड़ते हुए आया। फिर मनोज के ऊपर भी जानलेवा हमला कर दिया। मनोज अपनी जान बचाने के लिए नीचे झुक गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर अजय को पकड़ लिया। झड़प में युवक की पैंट भी खींच दी, जिससे वो अर्धनग्न हो गया इस वारदात के बाद खमतराई थाने में वकीलों ने बवाल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अजय सिंह को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मारपीट, गाली गलौज और जानलेवा हमला के मामले में केस दर्ज किया है। इसी केस के बाद पुलिस शुक्रवार को आरोपी अजय सिंह को जज के सामने पेश करने कोर्ट लेकर पहुंची थी। रायपुर कोर्ट में युवक की पिटाई करते वकील युवक को पीटते हुए उसकी पेंट खींची पुलिस जब आरोपी अजय को कोर्ट लेकर पहुंची तो वकील वहां पर पहले से घेरकर खड़े हुए थे। उन्होंने जैसे आरोपी को देखा भड़क गए। इस दौरान आरोपी को बाल खींचकर घसीटकर पीटा गया। पुलिस लगातार आरोपी को बचाने की कोशिश करती रही। वकीलों की संख्या ज्यादा होने की वजह से उन्हें रोकने में नाकाम साबित हुई। वकीलों ने युवक को पीटते हुए उसकी पैंट खींच दी। जिससे वह अर्धनग्न हो गया। पुलिस वालों को भी लगी चोट झूमाझटकी और मारपीट में कोर्ट के बाहर लगी स्टील रेलिंग भी टूट गई। इसके अलावा आरोपी की सुरक्षा में रायपुर ASP ग्रामीण कीर्तन राठौर, सिविल लाइन CSP और IPS अजय कुमार, CSP कोतवाली योगेश साहू समेत करीब 5 से ज्यादा थाना प्रभारी और पुलिस बल तैनात था। इसके बावजूद भी वकीलों ने आरोपी को जमकर पीट दिया। इस मारपीट में कई पुलिस वालों को भी चोट आई हैं।

  • Related Posts

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर  रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु बिरगांव निगम के पार्षद इकराम अहमद ने जानकारी देते…

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में हुई नियुक्तियां रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। दीपेश कृपाल को रायपुर शहर जिलाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page