*रायपुर,चाइनीज मांझे से रायपुर में बच्चे की हुई मौत,,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) चाइनीज मांझे ने रविवार को सात वर्ष के मासूम पुष्कर साहू की जान ले ली। मासूम शाम के वक्त अपने पिता के साथ गार्डन जा रहा था। तभी पचपेड़ी नाका में उड़ता हुआ एक चाइनीज मांझा उसके गले में आकर फंस गया। वह थोड़ी ही देर में लहूलुहान हो गया। आसपास मौजूद लोग उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां उपचार करने से इनकार कर दिया गया। जिसके बाद उसे आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया पर वहां उपचार के दौरान रात करीब 8 बजे मासूम की मौत हो गई। मासूम के पिता धनेश साहू के अनुसार वे संतोषी नगर में किराए के मकान में रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा फलेश साहू 12 वर्ष का है। वहीं, छोटा बेटा पुष्कर साहू सात वर्ष का था। वह पहली कक्षा में पढ़ रहा था। पिरदा के रहने वाले धनेश साहू अपने बच्चे और पड़ोसी की बच्ची को लेकर कटोरा तालाब गार्डन जा रहे थे। तभी ब्रिज के पास एक मांझा उड़कर आया। इस दौरान मासूम पुष्कर मोपेड में आगे खड़ा था। मांझा सीधे उसके गले में आकर फंस गया। इसके बाद पिता ने बेटे के गले में मांझा को निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह न तो निकल रहा था और न ही टूट रहा था। जिसके बाद उन्होंने दांत से मांझा काटा। बहुत मुश्किल से मांझा बच्चे के गले से निकला। लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी। चाइनीज मांझे से फंसकर जान गंवाने वाले मासूम के पिता धनेश साहू इस घटना का जिम्मेदार पुलिस व प्रशासन को मान रहे हैं। उनका कहना है कि जिस मांझे से फंकर उनके बच्चे की जान गई है, वह एक चाइनीज मांझा है, जिससे पतंग उड़ाई जा रही थी। प्रतिबंधित होने के बाद भी शहर में खुलेआम चाइनीज मांझा बिक रहा है, लेकिन इस पर रोक लगाने में पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से फेल है। जिससे आए दिन घटनाएं हो रही है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर  रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु बिरगांव निगम के पार्षद इकराम अहमद ने जानकारी देते…

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में हुई नियुक्तियां रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। दीपेश कृपाल को रायपुर शहर जिलाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page