Home / छत्तीसगढ़ / *गरियाबंद में माओवादियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़,,सियासत दर्पण न्यूज़ की रिपोर्ट*

*गरियाबंद में माओवादियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़,,सियासत दर्पण न्यूज़ की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

गरियाबंद।(सियासत दर्पण न्यूज़) गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट के भालू डिग्गी के जंगलों में सोमवार सुबह से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान को हेलिकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इस घटना की आधिकारिक पृष्टि नही की गई है । ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह जंगल में तलाशी के दौरान नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलीबारी हुई। सर्चिंग अभियान के चलते मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मुठभेड़ में घायल जवान को भाठीगढ़ स्टेडियम से हेलिकॉप्टर की मदद से फौरन बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया है। इस मुठभेड़ के बाद कुल्हाड़ी घाट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। अभियान में लगी टीमें इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page