*रायपुर,दिन में बढ़ने लगी गर्मी…3 डिग्री तक और बढ़ेगा तापमान*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में अब ठंड कम हाेने के साथ दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 34 डिग्री के आस-पास है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर सभी जगहों पर अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ा हुआ है। दुर्ग में अभी रात में ठंड महसूस हो रही है। यहां रात का तापमान 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये सामान्य से 2.6 डिग्री तक कम है। अंबिकापुर में रात का तापमान सबसे कम 6.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इस वजह से यहां अच्छी ठंड महसूस की जा रही है। मौसम साफ होने के बाद सुबह से तेज धूप निकलने लगी है। प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी बंगाल की खाड़ी में किसी तरह का सिस्टम नहीं बन रहा है। इस वजह से आने वाले तीन-चार दिन मौसम में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2 दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। प्रदेश में मौसम साफ हो गया है। उत्तरी से ठंडी और समुद्र की ओर से नमी वाली हवा आने की परिस्थितियां फिलहाल नहीं दिख रही हैं। शुष्क हवा के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा।

  • Related Posts

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    सियासत दर्पण न्यूज रायपुर की रिपोर्ट “आखिरी उम्मीद भी हम बनेंगे” के संकल्प के साथ शुरू हुई यह संस्था मुख्य रूप से आपातकालीन चिकित्सा सहायता और गरीबों के स्वास्थ्य पर…

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    सावित्री बाई फुले शिक्षक राष्ट्रीय महासंघ द्वारा रायपुर संभाग अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया श्वेता ठाकुर संभाग अध्यक्ष के इकाई के रूप में शपथ ग्रहण कर अपने दायित्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page