Home / राजधानी / *रायपुर,पुरानी बस्ती में 2 युवक नशीली टेबलेट बेचते गिरफ्तार,,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

*रायपुर,पुरानी बस्ती में 2 युवक नशीली टेबलेट बेचते गिरफ्तार,,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में 2 युवक नशीली टेबलेट बेचते गिरफ्तार हुए हैं। आरोपी गार्डन के भीतर टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है पुरानी बस्ती पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी बस्ती खोखो पारा के पास पंकज गार्डन के अंदर 2 संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। आरोपी अपने पास नशीली टैबलेट रखे हुए जिससे वह बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस को सूचना मिलते ही युवकों की घेराबंदी की गई। एक युवक का नाम डोमन उर्फ दादू साहू और दूसरा मोहम्मद अजहर था। पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास नाइट्रोसुन नाम की 180 टेबलेट मिली। इस टैबलेट से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज आरोपियों के पास नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इनके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत एक्शन लिया है। पुलिस इस मामले में फारवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page