*रायपुर,कार पार्किंग के विवाद में एक युवक का सिर फूटा*

रायपुर,(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में कार पार्किंग के विवाद में एक युवक का सिर फूट गया है। अड़ोसी-पड़ोसी के बीच हुए इस विवाद में रातभर बवाल होता रहा। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही झूमाझटकी कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आशुतोष मिश्रा ने थाने में शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि पड़ोसी के साथ कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र अवंति विहार की है। इस दौरान करीब आधा दर्जन लड़कों ने उनके साथ मारपीट की है। इस मारपीट के दौरान एक युवक का सिर बुरी तरह फूट गया। लड़कों ने डंडे और हाथ-मुक्का से मारपीट की है। इस मामले में आरोपी सिद्धार्थ, रवि और करण है। रायपुर में कार पार्किंग को लेकर पड़ोसी के साथ विवाद। दोनों पक्षों ने पुलिस से की शिकायत हालांकि, इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है।

  • Related Posts

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    सियासत दर्पण न्यूज रायपुर की रिपोर्ट “आखिरी उम्मीद भी हम बनेंगे” के संकल्प के साथ शुरू हुई यह संस्था मुख्य रूप से आपातकालीन चिकित्सा सहायता और गरीबों के स्वास्थ्य पर…

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    सावित्री बाई फुले शिक्षक राष्ट्रीय महासंघ द्वारा रायपुर संभाग अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया श्वेता ठाकुर संभाग अध्यक्ष के इकाई के रूप में शपथ ग्रहण कर अपने दायित्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page