Home / राजधानी / *राजधानी रायपुर में होटल और बार सील,,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

*राजधानी रायपुर में होटल और बार सील,,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में कई होटल और बार सील कर दिए गए है। दरअसल, आबकारी विभाग की छापेमारी कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर नॉन ड्यूटी पेड शराब (गैर शुल्क भुगतान वाली शराब) पकड़ी गई, जिसके बाद 6 होटल बारों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। आबकारी आयुक्त श्याम लाल धावडे़ और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने और नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। रायपुर में आबकारी विभाग की छापेमारी कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर नॉन ड्यूटी पेड मदिरा पकड़ी गई। बता दें कि जिले के संयुक्त आबकारी टीम ने 5 जनवरी को एफएल 3 शेमरॉक ग्लोबल प्रा.लि. होटल बार की जांच की थी और 12.300 बल्क लीटर हरियाणा प्रांत की नॉन ड्यूटी पेड मदिरा जब्त कर विभागीय प्रकरण कायम किया गया था। 12 जनवरी को एफ.एल. 3 मिलानो फुड एंड कंपनी VIP रोड रायपुर की संभागीय उड़नदस्ता एवं जिला रायपुर की की संयुक्त आबकारी टीम द्वारा आकस्मिक जांच कर कुल 3.300 बल्क लीटर नॉन ड्यूटी पेड मदिरा जब्त कर विभागीय प्रकरण कायम किया गया था। उपरोक्त अनियमितता गंभीर प्रकृति की होने के कारण छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत उक्त दोनों एफ.एल. 3 होटल बार के लाइसेंस को 7 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसका आदेश शुक्रवार को जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक 25 से 31 जनवरी 2025 तक के लिए एफएल 3 सेमरॉक ग्लोबल प्रा.लि. होटल वार और एफएल 3 मिलानो फुड एंड कंपनी व्हीआईपी रोड को सीलबंद की कार्रवाई की जा रही है। इसके पहले बार से पार्सल किये जाने के कारण एफएल 3 ग्रैण्ड नीलम व्हीआईपी रोड रायपुर, एफएल. 3 मेट्रो बार, एफएल 3 योगी बार एवं एफ एल 3 शालू बार का होटल बार लाइसेंस को 2 दिन, 24 जनवरी 2025 से 25 जनवरी 2025 तक के लिये निलंबित कर सीलबंद किया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page