*रायपुर,तेज रफ्तार कार ने अधेड़ को रौंदा, समय पर इलाज नहीं मिलने मौत*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार मरीन ड्राइव के सामने रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने एक कुत्ते समेत अधेड़ को रौंद दिया। वहीं समय पर एंबुलेंस नहीं आने और इलाज नहीं मिलने से हादसे में घायल अधेड़ की मौत हो गई। अज्ञात चालक कार समेत फरार हो गया। मृतक की पहचान राजकुमार देवांगन निवासी गुढियारी के रूप में हुई है। बतादें कि मरीन ड्राइव के सामने एक हफ्ते में हिट एंड रन का यह दूसरा मामला है। चार दिन पहले भी मरीन ड्राइव पर हिट एंड रन मामले में युवा ट्रेवल्स कारोबारी की मौत हो गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस फरार अज्ञात वाहन का भी अभी तक पता नहीं लगा पाई है। यह मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है। बतादें कि बीते सोमवार को रायपुर में तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे कारोबारी को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। तेलीबांधा थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित*

    *गांजा छापेमारी में युवक ने पुलिस की बोलेरो उड़ाई, फिल्मी अंदाज*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *गांजा छापेमारी में युवक ने पुलिस की बोलेरो उड़ाई, फिल्मी अंदाज*

    *कोरबा-चांपा हाईवे पर भीषण हादसा: परिवार के तीन लोगों की मौत*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *कोरबा-चांपा हाईवे पर भीषण हादसा: परिवार के तीन लोगों की मौत*

    *राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पत्नी सोनम को मिली जमानत, राजा के भाई विपिन ने की पुष्टि*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पत्नी सोनम को मिली जमानत, राजा के भाई विपिन ने की पुष्टि*

    *घर बैठे पूरी करें जनगणना, सरकारी पोर्टल पर जवाब दें 33 सवालों के*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 5 views
    *घर बैठे पूरी करें जनगणना, सरकारी पोर्टल पर जवाब दें 33 सवालों के*

    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: पूर्व मंत्री के रिश्तेदार ने दो बार लिया मुआवजा*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 4 views
    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: पूर्व मंत्री के रिश्तेदार ने दो बार लिया मुआवजा*

    You cannot copy content of this page