*रायपुर,,पड़ोसी के घर मिली शादीशुदा महिला की नग्न लाश,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में शादीशुदा महिला को नग्न करके बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस को शक है कि पड़ोसी युवक का महिला से अवैध संबंध था। उसने रेप के बाद महिला के दोनों हाथ को पलंग पर बांध दिया। फिर उसके सिर पर किसी भारी चीज से मारकर हत्या कर दी। महिला की लाश पड़ मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में अभनपुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। महिला का पति किसी काम से नागपुर गया हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ अभनपुर थाना क्षेत्र में रहती थी। उसका पति एक निजी फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता है। 27 जनवरी को अपने कंपनी के काम से नागपुर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और 2 छोटे बच्चे (उम्र 10 और 2 साल) थे। 28 जनवरी को सुबह 10 बजे के करीब महिला का अपने पति से फोन पर बातचीत हुई। शाम 5 बजे उसके एक बेटे ने फोन पर बताया कि मां कहीं चली गई है। छोटा भाई रो रहा है। आशंका है कि आरोपी पड़ोसी ने पहले महिला को अपने घर में बुलाया होगा। फिर उससे रेप की घटना को अंजाम दिया। महिला का पति वापस अपने गांव लौटा। उसने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर पर फोन लगाकर पत्नी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। तभी गांव के लिए एक व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस के उत्तम साहू के घर पर एक महिला की लाश मिली है। आसपास खून बिखरा हुआ है। उसकी बेरहमी से हत्या हो गई है। साथ ही उत्तम साहू घर से फरार है। पति ने पत्नी को पहचान लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और उत्तम साहू फोन पर आपस में बातचीत करते थे। इस पर महिला के पति ने रोक-टोक की थी। आशंका है आरोपी उत्तम ने पहले महिला को अपने घर में बुलाया होगा। फिर उससे रेप की घटना को अंजाम दिया। महिला के विरोध के बाद उसके हाथ को रस्सी से पलंग पर बांध दिया। फिर उसके सिर पर किसी भारी चीज से मारकर हत्या कर दी। संदिग्ध आरोपी उत्तम साहू फिलहाल फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    सियासत दर्पण न्यूज रायपुर की रिपोर्ट “आखिरी उम्मीद भी हम बनेंगे” के संकल्प के साथ शुरू हुई यह संस्था मुख्य रूप से आपातकालीन चिकित्सा सहायता और गरीबों के स्वास्थ्य पर…

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    सावित्री बाई फुले शिक्षक राष्ट्रीय महासंघ द्वारा रायपुर संभाग अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया श्वेता ठाकुर संभाग अध्यक्ष के इकाई के रूप में शपथ ग्रहण कर अपने दायित्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page