Home / छत्तीसगढ़ / *छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के सरकारी पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू*

*छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के सरकारी पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायगढ़। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार रात सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। रात में ही यहां की 5 हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजे और 17 हजार अंडों को नष्ट किया गया जानकारी के मुताबिक शासकीय कुक्कुट पालन क्षेत्र से पक्षी के शव का सैंपल भेजा गया था। जिसकी जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल की ओर से रायगढ़ से भेजे गए नमूनों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि की गई। वहीं 10 किलोमीटर के क्षेत्र को निगरानी में रखा गया है। रात में सुरक्षा के उपाय के साथ अधिकारी और अन्य कर्मचारी पोल्ट्री फॉर्म पहुंचे। इसके बाद कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने रात 11 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई। रात 11 से साढ़े 12 बजे तक एसपी, सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पोल्ट्री फार्म की सारी मुर्गियों, चूजों, अंडों और कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का फैसला लिया गया। पोल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों, चूजों और अंडों को नष्ट करने की तैयारी की गई। इसके लिए मुर्गियों और चूजों को मारकर जमीन में दफनाया गया। पोल्ट्री फार्म परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें नमक और चूने की लेयर बिछाकर मुर्गियों और चूजों को दफनाया गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page