*महाकुंभ में शिरकत करने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की तीसरी राष्ट्रपति*

महाकुंभनगर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की तीसरी ऐसी प्रथम नागरिक हैं जिन्हें प्रयागराज महाकुंभ में आने और त्रिवेणी में डुुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्रीमती मुर्मू ने सोमवार को यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाकुंभ के सकुशल संपन्न होने और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगायी। तीर्थ पुरोहितो ने उन्हे पावन जल धारा के ऊपर बनाई गई जेटी पर तैयार किए गए पूजास्थल पर बैठकर पवित्र त्रिवेणी का पूजन करवाया। राष्ट्रपति ने पूजन के बाद मां गंगा को दुग्ध, पुष्प अर्पित किया। उन्होंने मां गंगा की आरती उतारी। महामहिम ने किले में स्थित अक्षयवट, सरस्वती कूप और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ राज्मुयपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डा़ॅ राजेंद्र प्रसाद का आगमन 1953 में प्रयागराज के कुंभ में पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर एक माह का कल्पवास भी किया था। सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने किसी तीर्थ पुराेहित के शिविर में न/न रहकर संगम तट पर स्थित अकबर के किले के ऊपर शिविर में अपना कल्पवास पूरा किया था। उन्होंने पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई थी। सेना के अधीन हुए संगम तट पर स्थित अकबर के किले की छत पर कैंप लगाकर जहां डा प्रसाद ने अपना कल्पवास पूरा किया था उस स्थान को अब “प्रेसिडेंसियल व्यू” के नाम से जाना जाता है। कुंभ मेले में डा़ॅ राजेंद्र प्रसाद के आगमन के लंबे अंतराल 66 वर्षों के बाद भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 2019 के कुंभ में परिवार सहित पहुंच कर आस्था की डुबकी लगाया था। उन्होंने शुभ्र गंगा, श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम के साथ कुंभ की भव्यता और दिव्यता को देखकर अभिभूत हो गए थे। प्रतिभा देवीसिंह पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति रही है जबकि जबकि वर्तमान में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। यह सौभाग्य देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को प्राप्त नहीं हो सका था।

  • Related Posts

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    *युवक कुत्ते की तरह भौंक रहा है और लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहा है,,देखे वीडियो,सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर सियासत दर्पण न्यूज़,,गुजरात के बनासकांठा में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां कुत्ता काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाने के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *सावधान! चुगली करने वालों की अब खैर नहीं, लगेगा 5 हजार का जुर्माना*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 0 views
    *सावधान! चुगली करने वालों की अब खैर नहीं, लगेगा 5 हजार का जुर्माना*

    *अंबिकापुर से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा 29 मार्च से*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 0 views
    *अंबिकापुर से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा 29 मार्च से*

    *पीआरएसयू छात्रावास में दूषित पानी से 12 छात्राएं पीलिया की शिकार, दो एम्स में भर्ती*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 1 views
    *पीआरएसयू छात्रावास में दूषित पानी से 12 छात्राएं पीलिया की शिकार, दो एम्स में भर्ती*

    *रायपुर,,भाजपा सरकार में अधिकारी बिना परीक्षण के ही नाली के स्लैब के ऊपर 40 लाख रूपये की दीवार खड़ी कर दिये हैं*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,भाजपा सरकार में अधिकारी बिना परीक्षण के ही नाली के स्लैब के ऊपर 40 लाख रूपये की दीवार खड़ी कर दिये हैं*

    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    You cannot copy content of this page