Home / National / *चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है सरकार: राहुल*

*चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है सरकार: राहुल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि लोकतंत्र में सरकार को चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए और जब भी वह हस्तक्षेप करती है तो लोकतंत्र दम तोड़ने लगता है। श्री गांधी ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सरकार को चुनावी प्रक्रिया में किसी भी तरह का दखल नहीं देना चाहिए। उसे निष्पक्ष रहकर काम करना चाहिए। उनका कहना कि सरकार का चुनावी प्रक्रिया में हस्क्षेप लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है, लेकिन हमारे देश में यही सब चल रहा है। श्री गांधी ने कहा, “चुनावी प्रक्रिया में सरकारी हस्तक्षेप मतलब लोकतंत्र की हत्या – ये खुद संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर ने कहा है और आज हिंदुस्तान में यही हो रहा है।”

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page