*इंडोनेशिया में स्पीडबोट पलटने से चार लोगों की मौत, तीन लापता*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जकार्ता । (सियासत दर्पण न्यूज़) इंडोनेशिया के उत्तरी कालीमंतन प्रांत में 51 यात्रियों को ले जा रही एक स्पीडबोट के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गये। एक वरिष्ठ बचावकर्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय खोज एवं बचाव कार्यालय में परिचालन इकाइयों के प्रमुख डेडे हरियाना के अनुसार, सोमवार को बुलुंगन रीजेंसी के क्षेत्र से गुजरते समय स्पीडबोट ‘इक्सा एक्सप्रेस’ ऊंची लहरों की चपेट में आ गई और पलट गई। श्री हरियाना ने शिन्हुआ को फोन के जरिए बताया कि घटना में चार लोगों की जान चली गई। तीन अन्य अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के प्रयास जारी हैं। दुर्घटना के समय स्पीडबोड में 51 लोग सवार थे।” उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने 44 लोगों को बाहर निकाला और उन्हें स्थानीय सामाजिक सेवा कार्यालय पहुंचाया, जबकि चार मृतकों के शवों को बुलुंगन जनरल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि तीन लापता व्यक्तियों की तलाश मंगलवार को फिर से शुरू हुई, जिसमें खोज एवं बचाव कार्यालय के नेतृत्व में एक संयुक्त बचाव दल शामिल था। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी ने यात्रियों को समुद्री यात्राओं के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी दी है, क्योंकि मौसम की स्थिति के कारण ऊंची लहरें उठने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page