*प्रदेश के सभी निगमों में भाजपा का कब्जा, रायपुर में मीनल चौबे की सबसे बड़ी जीत*

रायपुर. (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है. 10 के 10 नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को मात देकर महापौर की कुर्सी पर कब्जा किया है. रायपुर में 15 साल बाद कांग्रेस का किला ढहा दिया गया है. यहां बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने करीब एक लाख 46 हजार वोट से कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को मात दी है.

बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे.
जानिए कहां-कौन कितने वोट से जीते
रायपुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे
कौन कितने वोट से आगे – एक लाख 46 हजार वोट से भाजपा की जीत
दुर्ग नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
रिजल्ट – 67 हजार वोट से भाजपा की जीत
कोरबा नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
रिजल्ट – 52,000 वोट से भाजपा की जीत
अंबिकापुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
रिजल्ट – 11,063 वोट से भाजपा की जीत
बिलासपुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
कौन कितने वोट से आगे – 66,179 वोट से भाजपा की जीत
राजनांदगांव नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
कौन कितने वोट से आगे – 41 हजार से अधिक मतों से भाजपा की जीत
रायगढ़ नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
रिजल्ट – 34365 वोट से भाजपा की जीत
जगदलपुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
रिजल्ट – 8772 वोट से भाजपा की जीत
चिरमिरी नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
रिजल्ट – 4000 वोट से भाजपा की जीत
धमतरी नगर निगम

भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
रिजल्ट – 34085 वोट से भाजपा की जीत

  • Related Posts

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    राजधानी रायपुर की पुलिस ने अंतरराज्यीय ही नहीं,बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में दबिश दी और एक नाइजीरियन नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    रायपुर:सियासत दर्पण न्यूज़,, खमतराई थाना अंतर्गत पुलिस ने शनिवार को एक निजी बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. मैनेजर पर 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. पकड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    You cannot copy content of this page