*कांग्रेस के हाथ अलगाववादियों के साथ – सीएम साय*

रायपुर. (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, कांग्रेस के हाथ सीधे तौर पर अलगाववादियों, देश के दुश्मनों के साथ है। कांग्रेस के विदेशी विभाग के प्रमुख सैम पित्रौदा को शायद देश के दुश्मनों का हाथ मजबूत करने के लिए ही रखा गया है। पित्रौदा द्वारा पहले भारतीय नस्ल को ही अपमानित करना, फिर बार-बार भारत के बारे में अलग-अलग मंचों पर दुष्प्रचार करना और देश को कमजोर करने की साजिश रचते रहना कांग्रेस की अघोषित नीति ही है।

सीएम साय ने कहा, अभी फिर एक विवादास्पद बयान देकर फिर वही किया गया है। सैम पित्रौदा के हर बयान के बाद उसे निजी बयान बता देना भी कांग्रेस की पहले से तय नीति है। अपने नेता से बयान दिलाकर पहले देश विरोधियों को तुष्ट कर देना और फिर भारत में उसे निजी बयान बता देना… यह साबित करता है कि कांग्रेस आज भी ‘चोर से कहो चोरी कर और गृह स्वामी से कहो जागते रह’ की अपनी पुरानी नीति पर कायम है। संबंधित देश के सत्ताधारी से कांग्रेस का आधिकारिक समझौते के कारण ही ये तमाम बयान आते हैं।

सीएम ने कहा, अगर सैम के बयान से सहमति नहीं है तो क्या उन्हें कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करेगी? अगर उन्हें बर्खास्त नहीं किया जाता है तो यह साबित होगा कि पार्टी आलाकमान के इशारे पर ही देश को कमजोर करने का कुचक्र रचा जा रहा है। यह निंदनीय है। इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता।

  • Related Posts

    *रायपुर,,हजरत सैय्यद शेर अली आगा रहमततुल्लाह अलैह सरकारे छत्तीसगढ़ के आस्ताने में पहुचे हज़ारो रोजेदार*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर  भूपेश बघेल, अमित जोगी, डॉ राज कांग्रेस,बीजेपी,जोगी कांग्रेस के नेता और हजारों रोजेदार पहुचे सैय्यद शेर अली आगा के आस्ताना रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज,,16…

    *रायपुर,,मौदहापारा में चाकू चला,2 युवक घायल,,सुरक्षा बढ़ी*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रमजान की इफ्तारी लेने जा रहे युवकों पर हमला हुआ है। सोमवार शाम मौदहापारा इलाके में ‘रक्सेल गैंग’ के गुर्गों ने बाइक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,हजरत सैय्यद शेर अली आगा रहमततुल्लाह अलैह सरकारे छत्तीसगढ़ के आस्ताने में पहुचे हज़ारो रोजेदार*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,हजरत सैय्यद शेर अली आगा रहमततुल्लाह अलैह सरकारे छत्तीसगढ़ के आस्ताने में पहुचे हज़ारो रोजेदार*

    *रायपुर,,मौदहापारा में चाकू चला,2 युवक घायल,,सुरक्षा बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,,मौदहापारा में चाकू चला,2 युवक घायल,,सुरक्षा बढ़ी*

    *रायपुर,मोहम्मद हसनैन वारसी, उम्र 4 साल ने रखा पहला रोजा,,बेहतर मुस्तकबिल के लिए मिली दुआएं सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 6 views
    *रायपुर,मोहम्मद हसनैन वारसी, उम्र 4 साल ने रखा पहला रोजा,,बेहतर मुस्तकबिल के लिए मिली दुआएं सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    *रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग से जुडे 5 आरोपी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 3 views
    *रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग से जुडे 5 आरोपी गिरफ्तार*

    *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 4 views
    *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह*

    *हिंदी बोर्ड पेपर लीक का मामला, NSUI ने घेरा माशिमं कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 4 views
    *हिंदी बोर्ड पेपर लीक का मामला, NSUI ने घेरा माशिमं कार्यालय*

    You cannot copy content of this page