Home / राजधानी / *रायपुर,,स्ट्रेन्जर पूल पार्टी मामला,,7 आरोपी हिरासत में,,पुलिस अधिकारियों का कहना, राजधानी में इस तरह की अवैध पार्टियों या आयोजनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा*

*रायपुर,,स्ट्रेन्जर पूल पार्टी मामला,,7 आरोपी हिरासत में,,पुलिस अधिकारियों का कहना, राजधानी में इस तरह की अवैध पार्टियों या आयोजनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,रायपुर में चल रही थी स्ट्रेन्जर पूल पार्टी की तैयारी, आयोजन से पहले ही पुलिस ने फेरा फानी, 7 गिरफ्तारStranger Pool Party: साइबर विंग की टीम ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों और वेब पोर्टल पर प्रसारित हो रहे पोस्टर व इससे संबंधित मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया. तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपियों के संबंध में जानकारी इकट्ठा की गई. इसके बाद इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई.

भाठागांव में एसएस फार्म हाउस में स्ट्रेन्जर पूल पार्टी के आयोजन की तैयारी चल रही थी. इवेंट का प्रचार-प्रसार करने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों का उपयोग किया जा रहा था. इसके के लिए अपरिचित क्लब नाम से इंस्टाग्राम पेज बनाया गया था. इस मामले की भनक लगते ही पुलिस ने इवेंट ऑर्गेनाइज करने वाले आर्गेनाइजर, फार्म हाउस उपलब्ध कराने वाले, प्रमोशन व प्रमोट करने वाले कुल 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई को एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट के अलावा, थाना तेलीबांधा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की.

आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा थाना में अपराध संख्या 592/25 के तहत धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट और धारा 79 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया है. इवेंट में जिन व्यक्तियों ने अपने बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर अपनी एंट्री कराई है, ऐसे व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है.

आरोप ऐसे चढ़े हत्थे
साइबर विंग की टीम ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों और वेब पोर्टल पर प्रसारित हो रहे पोस्टर व इससे संबंधित मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया. तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपियों के संबंध में जानकारी इकट्ठा की गई. इसके बाद इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई.

एंट्री के लिए कई युवाओं ने बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की थी

सोशल मीडिया से मिली जानकारी
13 सितम्बर को पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि POOL PARTY के नाम से 21 सितम्बर को शाम 4 बजे से देर रात तक वीआईपी रोड स्थित किसी फार्म हाउस या क्लब में पार्टी आयोजित की जाएगी। इस पार्टी को लेकर इंस्टाग्राम पर अपरिचित क्लब नाम से पेज बनाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा था।

अवनीश गंगवानी What is Raipur नाम से सोशल मीडिया पर इवेंट का प्रचार करता था।

जेम्स बेक हाईपर क्लब का मालिक, जिसने दीपक सिंह और देवेंद्र कुमार यादव के साथ मिलकर पार्टी का प्रमोशन किया।

दीपक सिंह और देवेंद्र कुमार यादव क्लब से जुड़े प्रमोटर, जो आयोजन को बढ़ावा दे रहे थे।

बैंक ट्रांजेक्शन पर भी जांच
पुलिस ने बताया कि इस इवेंट में प्रवेश के लिए कई युवाओं ने बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की थी। ऐसे सभी खातों और लेन-देन की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह आयोजन अश्लील गतिविधियों और अवैध पार्टी को बढ़ावा देने की कोशिश थी, जिस पर सख्ती से रोक लगाई गई है।

अधिकारियों ने दी चेतावनी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में इस तरह की अवैध पार्टियों या आयोजनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई युवाओं को भटकाने वाले आयोजकों के खिलाफ एक बड़ा संदेश है।

गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आगे भी इस प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ये जिम्मेदारी निभा रहे थे आरोपी
आरोपी संतोष जेवानी और अजय महापात्रा इवेंट ऑर्गेनाइज करने वाले थे. आरोपी संतोष गुप्ता जिसका भाठागांव में एसएस नाम से फार्म हाउस है. इस इवेंट के लिए संतोष गुप्ता ने अपना फार्म हाउस उपलब्ध कराया था. इसके अलावा, आरोपी अवनीश गंगवानी ने इवेंट का प्रमोशन कराया जा रहा था और WHAT IS RAIPUR नाम से इवेंट का प्रमोशन कर रहा था. वहीं, आरोपी जेम्स बेक व्हीआईपी रोड तेलीबांधा रायपुर स्थित हाइपर क्लब का मालिक और संचालक है, जो दीपक सिंह व देवेन्द्र कुमार यादव के साथ मिलकर अपने क्लब के माध्यम से इस इवेंट को प्रमोट कर रहे थे.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page