Home / छत्तीसगढ़ / *पेंड्रा में बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत,,कोरबा में पति पत्नी पर गिरी बिजली*

*पेंड्रा में बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत,,कोरबा में पति पत्नी पर गिरी बिजली*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़)  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोलबिरा गांव में बिजली गिरने से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। दोनों की लाश पेड़ के नीचे मिली है। मृतक युवक की पहचान अंडी गांव के कमलेश प्रजापति के रूप में हुई है। युवती मझगवा गांव की रहने वाली थी। दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे। परिजन तलाश में जुटे थे,परिजन जंगल की ओर गए जहा दोनों के शव मिले हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान दोनों युवक युवती एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

वहीं कोरबा में पति-पत्नी पर भी बिजली गिर गई। इससे पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि गर्भवती पत्नी की हालत गंभीर है। दोनों की 6 महीने पहले शादी हुई थी। मृतक का नाम प्रवीण कुमार मरावी (24) और पत्नी का नाम कीर्ति मरावी (22) है। दोनों उतरता गांव के लौतना पारा के रहने वाले हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। उसके बाद बारिश की गतिविधि में कमी आएगी। आज प्रदेश के 33 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

सभी जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं 12 सितंबर तक प्रदेश में 1018.5 मिमी बारिश हो चुकी है। औसत से ये 2 प्रतिशत कम है। इस साल अगस्त के महीने को छोड़ दें तो मानसून अब तक सामान्य रहा है।

पिछले 24 घंटे में बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई। कांकेर जिले के चारामा में सबसे ज्यादा 82 मिमी बारिश हुई है। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34 डिग्री बिलासपुर में रहा, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2°C दुर्ग में रहा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page