*रायपुर में बीच सड़क लड़कों के बीच मारपीट*

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के डीडी नगर एरिया में गुरुवार (11 सितंबर) की रात कुछ लड़कों ने एक व्यापारी को जमकर पीटा था, जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की थी। इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी व्यापारी पर जानलेवा हमले की FIR दर्ज करवाई है। आरोप है कि ओम दुबे और उसके दोस्तों ने चाकू से हमला किया। जिसमें एक युवक के कमर में चाकू लगा है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 4 लड़कों को गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य बदमाशों की पुलिस तलाश में जुटी है। दूसरे पक्ष की FIR आयुष अग्रवाल ने दर्ज करवाई है। जिसने बताया कि 11 सितंबर को वे जन्मदिन मना कर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में अमन, ओम दुबे, वैभव उर्फ हैप्पी और शुभम उर्फ आकाश ठाकुर ने पुराने विवाद पर मारपीट की। आरोपियों ने हत्या करने की नीयत से चाकू से भी हमला किया। इस मामले में पुलिस ने अब तक दोनों पक्ष से 4 लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले पक्ष के आरोपी रायपुर के शुभम मिश्रा (29 साल) और आयुष अग्रवाल (24 साल) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से आरोपी ओम दुबे (25 साल) और वैभव रंगी उर्फ (25 साल) को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बीच सड़क लड़के मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हमले में लड़कों के सिर, माथे, गर्दन और पैरों में गंभीर चोटें आई है। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद से पुलिस ने हाफ मर्डर का केस दर्ज किया है। वहीं, कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

 

 

  • Related Posts

    *गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता*

    पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के निर्देश ग्राम कोसला में “महतारी सदन” एवं हायर सेकेंडरी स्कूल…

    *पक्के घर का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में हितग्राही धरम सिंह के नए आवास में कराया गृह प्रवेश*

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी : मुख्यमंत्री ने परिवार से आत्मीय मुलाकात कर जाना हालचाल रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page