Home / National / *दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता*

*दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नयी दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने श्रीमती रेखा गुप्ता को दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री के रूप में आज चुन लिया। पार्टी ने दिल्ली में अभी कोई उपमुख्यमंत्री नहीं चुना है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में दो तिहाई बहुमत से विजयी हुई भाजपा दिल्ली प्रदेश मुख्यालय में हुई नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद, ओमप्रकाश धनखड़ एवं चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा की मौजूदगी में श्रीमती रेखा गुप्ता को नेता चुना गया। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख ने बताया कि बैठक में श्री प्रवेश वर्मा, श्री विजयेन्द्र गुप्ता और श्री सतीश उपाध्याय ने श्रीमती रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव किया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। बैठक में कोई भी उप मुख्यमंत्री के रूप में नहीं चुना गया। बाद में श्रीमती रेखा गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, विधायकों एवं दिल्ली की जनता के प्रति आभार प्रकट किया। बैठक के बाद श्रीमती गुप्ता के साथ पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं प्रभारी बैजयंत जय पांडा अन्य नेता उपराज्यपाल वी के सक्सेना के राजनिवास के लिए सरकार बनाने का दावा करने के लिए रवाना हो गये। गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना श्रीमती गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलायी जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन दिल्ली के मुख्य सचिव करेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री और भाजपा एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री और प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 48 एवं आम आदमी पार्टी को 22 सीटें प्राप्त हुईं हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page