*कार और बाइक में हुई टक्कर, 3 दोस्तों की मौके पर मौत*

रायगढ़। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के ग्राम कांशीचुआ में बीती रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब ये तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमित राठिया (20), तरुण राठिया (16) और रितेश राठिया (16) के रूप में हुई है। तीनों युवक छाल थाना क्षेत्र के निवासी थे और आपस में करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं। वहीं, कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार चालक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची कोतरा रोड थाना पुलिस ने तीनों युवकों के परिजनों को सूचित कर उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे ने तीनों मृतकों के परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

  • Related Posts

    *तमनार के जंगलों में अफीम की अवैध खेती का खुलासा*

    रायगढ़: (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में…

    *डीआरजी और बस्तर फाइटर्स ने बदली पूरी रणनीति*

    जगदलपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) बस्तर के घने जंगल, जो कभी माओवादियों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना और ताकत का प्रतीक थे, अब उनके खिलाफ ही जाल बन चुके हैं। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 1 views
    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 1 views
    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    *रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

    *रायपुर में युवती से 6.30 लाख ठगे*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में युवती से 6.30 लाख ठगे*

    *महिला की आवाज में करते थे करोड़ों की ठगी*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *महिला की आवाज में करते थे करोड़ों की ठगी*

    * छत्तीसगढ़ में जल क्रांति का नया अध्याय: जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 1 views
    * छत्तीसगढ़ में जल क्रांति का नया अध्याय: जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू*

    You cannot copy content of this page