Home / छत्तीसगढ़ / *चाचा ने ही किया था 6 साल की भतीजी से दुष्कर्म और मर्डर*

*चाचा ने ही किया था 6 साल की भतीजी से दुष्कर्म और मर्डर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई।(सियासत दर्पण न्यूज़)  चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी पर कन्याभोज के लिए सुबह घर से निकली साढ़े छह वर्षीय बच्ची को उसके ही चाचा ने हवस का शिकार बनाया था। आरोपित ने बच्ची का मुंह दबाकर उससे दुष्कर्म किया और उसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसके गुप्तांग व शरीर पर एसिड डाला। इसके बाद उसे पड़ोस में खड़ी कार में जाकर डाल दिया। रात में कार से बच्ची की लाश बरामद होने के बाद से जांच में जुटी पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझाया और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 24 साल का आरोपी आदतन नशेड़ी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page