Home / Sports / *हॉकी इंडिया ने की राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 54 सदस्यीय दल की घोषणा*

*हॉकी इंडिया ने की राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 54 सदस्यीय दल की घोषणा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नयी दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु के साई केन्द्र में 25 अप्रैल से शुरु होने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए संभावित 54 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी हैं। उत्तर प्रदेश के झांसी में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के बाद हॉकी इंडिया ने आगामी राष्ट्रीय शिविर के लिए 54 खिलाड़ियों के एक कोर समूह का चयन किया है। यह शिविर 25 से 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान समूह का मूल्यांकन कर खिलाड़ियों की संख्या 40 तक सीमित कर दी जायेगी। चयनित 40 खिलाड़ी एक से 25 मई तक निर्धारित शिविर के अगले चरण में प्रशिक्षण जारी रखेंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page