Home / National / *धनखड़ ने अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं*

*धनखड़ ने अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के निवासियों को शुभकामनाएं दी है। धनखड़ ने मंगलवार को यहां जारी अलग-अलग संदेशों में दोनों राज्यों के लोगों की सुख, समृद्धि और प्रसन्नता की कामना की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के 38 वें राज्य स्थापना दिवस पर क्षेत्र के लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं। एक अन्य संदेश में धनखड़ ने मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिजोरम अपने समृद्ध इतिहास, विविधता पूर्ण संस्कृति, नयनाभिराम झीलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा, “मिजोरम के उद्यमी लोगों की प्रगति, समृद्धि और प्रसन्नता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page