*केंद्रीय कैबिनेट में मोदी सरकार का बड़ा फैसला*

नईदिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें जातीय जनगणना को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला किया है। इसको मूल जनगणना के साथ कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा जाति जनगणना का विरोध किया है। जाति जनगणना को आजादी के बाद से हुए हर सर्वे से दूर ही रखा गया है। 2010 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा को भरोसा दिया था कि जाति जनगणना का मामला कैबिनेट में रखा जाएगा, लेकिन उसके बाद भी कांग्रेस सरकार ने जनगणना सर्वे ही कराया। कांग्रेस और उनके इंडी अलायंस पार्टनर ने जाति जनगणना के मामले को राजनीतिक महत्वकांक्षाओं के लिए उपयोग किया। जाति जनगणना केंद्र का मामला है। सरकार ने कैबिनेट की बैठक में तय किया है कि जाति जनगणना को मूल जनगणना में ही शामिल किया जाएगा। चीनी सीजन 2025-26 के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य 355 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह बेंचमार्क मूल्य है, जिसके नीचे इसे नहीं खरीदा जा सकता है। सिलचर से शिलांग और शिलांग से सिलचर एक बहुत बड़ी परियोजना हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे, जो मेघालय और असम को जोड़ता है। उसे मंजूरी मिली है। इसकी अनुमानित लागत 22,864 करोड़ रुपए है।

  • Related Posts

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    *युवक कुत्ते की तरह भौंक रहा है और लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहा है,,देखे वीडियो,सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर सियासत दर्पण न्यूज़,,गुजरात के बनासकांठा में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां कुत्ता काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाने के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,भाजपा सरकार में अधिकारी बिना परीक्षण के ही नाली के स्लैब के ऊपर 40 लाख रूपये की दीवार खड़ी कर दिये हैं*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,भाजपा सरकार में अधिकारी बिना परीक्षण के ही नाली के स्लैब के ऊपर 40 लाख रूपये की दीवार खड़ी कर दिये हैं*

    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    You cannot copy content of this page