*दूल्हे की करतूत देख सभी दंग रह गए। दूल्हा अपनी भाभी के साथ एक ही बिस्तर पर,,,,,*

कौशांबी,सियासत दर्पण न्यूज़। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात तब बखेड़ा खड़ा हो गया, जब कन्या पक्ष के घरवाले जनवासा में पहुंच गए। यहां दूल्हा अपनी भाभी के साथ एक ही बिस्तर पर सोता मिला। खबर दुल्हन को हुई तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

मामले में शहजादपुर पुलिस चौकी में दिनभर पंचायत चली फिर भी बात नहीं बनी। देर शाम कन्या पक्ष के लोग एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से शिकायत करने की बात कहकर चले गए।

भाभी के साथ सोता मिला दूल्हा

कोखराज क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को क्षेत्र के ही एक गांव से बरात आई थी। कन्या पक्ष ने बरात की अगुवानी की। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ बरात द्वारपूजा के लिए दरवाजे पर पहुंची। द्वारपूजा के बाद बरात जनवासे में चली गई। रात में दूल्हे के पिता नई-नवेली बहू की मंगलकामना करते हुए मंडप के नीचे चढ़ावा का कार्यक्रम कर रहे थे। इसी बीच कन्या पक्ष के कुछ लोग जनवासा पहुंच गए। वहां दूल्हे की करतूत देख सभी दंग रह गए।

दूल्हा अपनी भाभी के साथ एक ही बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में सोता मिला। इसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। कहासुनी देखकर दूल्हा और उसकी भाभी वहां से भागने लगे। ऐसे में कन्या पक्ष ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ किया। इसकी जानकारी जब दुल्हन को हुई तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। सुबह जानकारी पुलिस को दी गई।

दोनों पक्षों ने किया समझौता

शहजादपुर चौकी प्रभारी ने दोनों पक्ष के लोगों को चौकी बुलाया। देर तक चौकी में युवती के घरवाले हंगामा करते रहे। लड़के पक्ष से चार लाख की मांग की गई, पर वह देने से इन्कार कर दिए। इसके बाद कोखराज थाने गए, लेकिन वहां भी बात न बनी। इसके बाद कन्या के पिता व घरवाले एसपी से मिलने चले गए।

इधर दूल्हा और उसके पिता व भाभी को शहजादपुर पुलिस देर शाम तक बैठाए रही। मामले में इंस्पेक्टर सीबी मौर्या का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है।

साभार:जागरण

  • Related Posts

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    *युवक कुत्ते की तरह भौंक रहा है और लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहा है,,देखे वीडियो,सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर सियासत दर्पण न्यूज़,,गुजरात के बनासकांठा में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां कुत्ता काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाने के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,भाजपा सरकार में अधिकारी बिना परीक्षण के ही नाली के स्लैब के ऊपर 40 लाख रूपये की दीवार खड़ी कर दिये हैं*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,भाजपा सरकार में अधिकारी बिना परीक्षण के ही नाली के स्लैब के ऊपर 40 लाख रूपये की दीवार खड़ी कर दिये हैं*

    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    You cannot copy content of this page