Home / राजधानी / *BREAKING NEWS : रायपुर मौदहापारा के सरकारी राशन दुकान से ढाई लाख रुपये नकद चोरी करने वाले 4 शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,देखे वीडियो,, सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

*BREAKING NEWS : रायपुर मौदहापारा के सरकारी राशन दुकान से ढाई लाख रुपये नकद चोरी करने वाले 4 शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,देखे वीडियो,, सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, राजधानी रायपुर के मौदहापारा इलाके में मंगलवार की तड़के एक सरकारी उचित मूल्य की राशन दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने दुकान के गल्ले से करीब 2.5 लाख रुपये नकद चुरा लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि चोरी की घटना रात 02 से 03 बजे के बीच हुई,जब इलाका पूरी तरह सुनसान था।

 

राजधानी रायपुर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां दुर्गा महाविद्यालय के पास स्थित एक सरकारी राशन दुकान में दो अज्ञात चोरों ने आधी रात को सेंधमारी करते हुए करीब ढाई लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। यह घटना बीती रात लगभग 2 से 3 बजे की बताई जा रही है, जब पूरा इलाका सन्नाटे में डूबा हुआ था और दुकान बंद थी। दुकान संचालक अब्दुल मुनीर,मोहम्मद शादाब ने सुबह दुकान खोलने के लिए पहुचे तो देखा दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है,जैसे ही शटर उठाया, तो देखा कि अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और गल्ले से नकदी गायब है। दुकान संचालक ने बिना देरी किये

पुलिस को सूचना दी गई, तो मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दो युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए हैं और बड़ी ही चतुराई से शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे। करीब-20 से 25 मिनट के भीतर उन्होंने चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल CCTV फुटेज को साक्ष्य के रूप में लिया और चोरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने इलाके में लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली ताकि चोरों की मूवमेंट को ट्रैक किया जा सके।

दो अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। चोरों ने वारदात को इतने शातिराना अंदाज में अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को कोई भनक तक नहीं लगी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया। फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढंके थे ताकि उनकी पहचान न हो सके।

वे दुकान में घुसते, गल्ला खंगालते और नकदी लेकर भागते नजर आए। पुलिस ने इस फुटेज को जब्त कर संदिग्धों की पहचान के लिए इसे आधार बनाया है। मौदहापारा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश के लिए छापेमारी शुरु की

आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की गई और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड रखने वालों पर भी निगरानी रखी,शाम 5 से 6 बजे की बीच पुलिस को चोरो के बारे सटीक सूचना मिली मौदहापारा थाना,व क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपी,हमीद पेड़े,मौदहापारा गली,बब्बू रजबन्धा तालाब 2 अन्य मौदहापारा निवासी को धर दबोचा,जिनसे सख्ती से पूछताछ की गई,चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया,

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page