*5 साल की मासूम के साथ नाबालिग चाचा ने किया दुष्कर्म…*

कोरबा : (सियासत दर्पण न्यूज़) वर्तमान समय में हमारी सामाजिक व्यवस्था चरमराती नजर आ रही हैं, ऐसी-ऐसी घटनाओं की खबरें सामने आ रही है, जिन्हें देख-सुनकर ये ख्याल आता है कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। ऐसी ही एक विचलित करने वाली घटना की खबर प्रदेश के कोरबा जिले से सामने आयी है। जहां एक 5 साल की बच्ची के साथ उसके 14 साल के नाबालिग चाचा ने ही दुष्कर्म किया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां 5 साल की मासूम के साथ रिश्ते में उसका चाचा, जो कि खुद 14 साल का है, दुष्कर्म करता पकड़ा गया है। इस कुकृत्य को करते हुए आरोपी की मां की नजर उस पर पड़ी तो वह भाग गया। जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि, नाबालिग आरोपित बच्ची के साथ आए दिन खेलता था। घटना वाले दिन पीड़िता के स्वजन दशगात्र कार्यक्रम में गए थे। इस बीच बच्ची आरोपित के साथ खेल रही थी। खेल-खेल में आरोपित पीड़िता बच्ची को एक निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में ले गया और दुष्कर्म किया। ऐसा करते हुए अचानक आरोपित की मां की नजर उस पर पड़ गई। मां के चिल्लाने पर आरोपित अपना कपड़ा लेकर भाग गया और गांव में जाकर छिप गया।

जब आरोपित की मौके पर पहुंची तो उसने बच्ची को कमरे में बेसुध पाया। इस पर उसने घटना की जानकारी पीड़िता के स्वजन को दी गई, उनके आने पर बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया गया है। पुछताछ के दौरान नाबालिग ने पुलिस को बताया कि खेल-खेल में ऐसा किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवेचना उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ है। मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतरराज्यीय…

    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे रोड पर सिरसा गेट प्रीमियम शराब दुकान के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    * AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    * AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान*

    You cannot copy content of this page