Home / छत्तीसगढ़ / *डंडे से पीट पीटकर कर सफाईकर्मी की क्यों कर दी हत्या,,जाने पूरी खबर,पढ़ते रहे सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*डंडे से पीट पीटकर कर सफाईकर्मी की क्यों कर दी हत्या,,जाने पूरी खबर,पढ़ते रहे सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 08 फरवरी के रात्रि करीबन 10:00 बजे कुकदुर पुलिस को किसी अज्ञात व्यक्ति के रोड पर खून से लथपथ पड़े होने की सुचना मिली सुचना पर थाना कुकदुर की टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई और खून से सने व्यक्ति को कुकदूर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया उक्त व्यक्ति की पहचान सुरेश बघेल पिता बुधराम बघेल उम्र 58 साल के रूप में हुई जो बाजार कुई में सफाई का काम करता था तथा बाजार के ही बने सेड में निवास करता था | मृतक सुरेश बघेल के शव का कुकदुर पुलिस के द्वारा पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतक की मौत लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या किए जाने से होना पाया गया मामला गंभीर प्रवृत्ति का हत्या जैसे प्रकरण का होने से थाना कुकदूर में अपराध क्रमांक 23/25 धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया | उक्त हत्या के प्रकरण में आरोपियों की लगातार पताशाजी कर विवेचना की जा रही थी अज्ञात आरोपियों के पता नहीं चलने तथा हत्या के मामले लगातार लंबित होने के कारण कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीमान धर्मेंद्र सिंह(भा पु से) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसके नेतृत्व की जिम्मेदारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह धनेश्री को देकर लंबित हत्या प्रकरणों के निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई विशेष जांच टीम को सूचना मिली कि मृतक सुरेश बघेल का विधि से संघर्षरत 02बालकों के साथ दिनांक 07. फरवरी को कांच का बोतल फोड़ने के नाम पर वाद विवाद हुआ था मृतक सुरेश बघेल ने दोनों बालकों को गाली गलौज किया था जिससे क्षुब्ध होकर दोनों अपचारी बालकों ने मृतक सुरेश बघेल को जान से मारने का धमकी दिया था इसी सूचना पर विशेष जांच टीम ने जांच जारी रखी तथा दोनों बालकों से विधिसंगत पूछताछ करने पर दोनों ने मृतक सुरेश बघेल की हत्या करने की योजना बनाकर हत्या करना स्वीकार करते हुए बताये कि दिनांक 08 फरवरी को रात्रि मे सुरेश बघेल अपने घर से बीड़ी लेने जा रहा था जिसे देख कर बाजार कुई से डंडा तोड़कर आगर नदी पुल के नीचे छुप गए सुरेश बघेल बीड़ी लेकर वापस अपने घर आ रहा था तभी मृतक सुरेश बघेल का सिर में हाथ पैर में दोनों ने मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया दोनों अपचारी बालकों के अपराध स्वीकार करने पर विधि संगत कार्यवाही किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया उक्त संपूर्ण कार्यवाही में विशेष जाँच टीम से *निरीक्षक संतोष मिश्रा निरीक्षक कमलकांत शुक्ला निरीक्षक आशीष कंसारी निरीक्षक, थाना प्रभारी कुकुदुर जे एल शांडिल्य, प्रधान आरक्षक वैभव सिंह कलचुरी, आरक्षक अमित ठाकुर, अजय कांत तिवारी,ईश्वर चंद्रवंशी,गज्जू सिंह राजपूत, संदीप पाण्डेय* का विशेष योगदान रहा

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page