*कवर्धा,,कलयुगी धुंधकारी पुत्र ने कर दी पिता की हत्या,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

हत्या की वारदाता का कबीरधाम पुलिस ने किया खुलासा

कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़,13 जून को प्रार्थी तिहारी बैगा निवासी बंधौरा थाना तरेगांव जंगल द्वारा मौखिक सूचना दी गई कि उसके गांव के तिहर सिंह धुर्वे ने आकर बताया कि सिंगरू बैगा मृत अवस्था में अपने खेत बाड़ी में कंबल से ढका पड़ा है। सूचना पर पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखा कि मृतक सिंगरू बैगा अपने खेत बाड़ी में मृत पड़ा हुआ था। पास ही उसका जैकेट, गमछा, सेंडो, स्टील का लोटा और बांस का हरा डंडा पड़ा था। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

मौके पर की गई प्रारंभिक पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर मृतक के पुत्र सोनसिंह बैगा से पूछताछ की गई, जिसने स्वीकार किया कि दिनांक 13 जून को रात्रि में दलदली से घर लौटते समय उसके और उसके पिता सिंगरू बैगा के बीच वाद-विवाद हुआ था। गुस्से में आकर सोनसिंह ने बांस के डंडे से अपने पिता पर कई वार किए, जिससे वे बेहोश हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने मृतक पर कंबल डाल दिया था तथा घटना के समय पहने अपने वस्त्र खून के धब्बों सहित घर में छुपा कर रख दिए थे। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर खून लगे कपड़े और घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा जप्त किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी सोनसिंह बैगा को दिनांक 14 जून को दोपहर 12:30 बजे विधिवत गिरफ़्तार किया गया। गिरफ़्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस इस प्रकार की संवेदनशील घटनाओं में तत्परता और निष्पक्षता से कार्रवाई कर रही है, ताकि जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। उपरोक्त कार्यवाही में थाना तरेगांव प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह एवं
सहायक उपनिरीक्षक बोनीफास मिंज, प्रधान आरक्षक 398 वीरेंद्र बंजारे , आरक्षक 913 लिखीराम मरकाम का विषय योगदान रहा

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page