*युवक ने ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे कूद कर जान दे दी।*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोरबा:(सियासत दर्पण न्यूज़) शहर के एक दिव्यांग युवक ने ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे कूद कर जान दे दी। दिल दहला देने वाली यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि किस तरह युवक ट्रेलर के नीचे कूदा गया। वाहन गुजरने के बाद भी वह जिंदा था और करवट ली, लेकिन किसी ने भी उसने बचाने के एंबुलेंस या डायल 112 को नहीं बुलाया। बाद में युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना शहर के बालको थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया, तो उसकी पहचान परसाभाठा निवासी कन्हैया देवांगन के रुप में हुई, जो पैर से दिव्यांग था। वह एके सिन्हा कंपनी में काम कर रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ लगने लगी। साथ ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। स्वजन एवं बस्ती वासियों को पहले लगा कि युवक दुर्घटना का शिकार हो गया है। लेकिन सीसीटीवी सामने के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट हुई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page