*रायपुर में पुलिस का सिरदर्द बने 4 चोर गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,,(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के खम्हारडीह इलाके में पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके 4 चोर गिरफ्तार हुए हैं। इन चोरों को पुलिस अप्रैल महीने से तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आरोपियों ने जून में फिर एक बार सिलसिलेवार तरीके से चोरियां की, हर्ष शर्मा ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सेक्टर-03 शंकर नगर में रहता है और सी.ए. है। 19 जून को प्रार्थी अपने परिवार के साथ चम्पारण गया था। अगले दिन वापस आया तो देखा कि मेन गेट से पहले लगे लोहे का चैनल गेट बेंड था, वहीं खिड़की में लगा कांच और लोहे का ग्रिल टूटा था। घर का सामान बिखरा था। वहां लैपटॉप कैमरा जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गायब थे। डॉक्टर सुजाता सिंधी ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वीआईपी स्टेट शंकर नगर रायपुर में रहती है। पहलाजानी नर्सिंग होम के पास फिजियोथैरेपी का क्लिनिक है। 19 और 20 जून के दरमियानी रात चोरों ने घुसकर चोरी कर ली थी। इसके पहले चोरों ने अप्रैल महीने में भी करीब 50 हजार कैश चुराए थे। हालांकि पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच में पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए। तभी एक आरोपी लोधीपारा निवासी विवेक दुबे को पकड़ कर पूछताछ की। विवेक ने बताया कि उसने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर इस पूरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, एक कैमरा समेत करीब 2 लाख का माल मिला है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page