*शराब के विरोध पर पति ने की पत्नी की डंडे से पिटाई, बीच-बचाव करने आए बेटे को भी नहीं बख्शा*

बिलासपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) पारिवारिक विवाद के बाद महिला अपने बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। इसका फायदा उठाते हुए पति ने घर पर दोस्तों के साथ शराब पीने का प्लान बनाया। महिला ने घर आकर इसका विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट से घायल महिला ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सकरी क्षेत्र के पसरदा में रहने वाली किर्ती मेहर गृहिणी हैं।

घरेलू विवाद के चलते वे कुछ दिन पहले अपने मायके पथरिया चोरभट्टी चली गई थी। महिला अपने बच्चों को लेकर शनिवार की सुबह घर आई। इस दौरान उनका पति अशोक मेहर दोस्तों के साथ घर पर शराब पी रहा था। महिला ने इसका विरोध करते हुए उसके दोस्तों को घर से जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर पति ने महिला की डंडे से पिटाई शुरू कर दी।
बेटे की भी डंडे से पिटाई की

महिला को मार खाते देख उनका बेटा निखिल बीच-बचाव करने लगा। शराब के नशे में धुत पति ने अपने बेटे की भी डंडे से पिटाई की। मारपीट से घायल मां बेटा किसी तरह थाने पहुंचे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

बिलासपुर में ही एक अन्य मामले में बुधवारी बाजार में रहने वाली महिला को फलों का ठेला लगाने वाले युवक ने पांच सौ रुपये लेकर अपने साथ घूमने चलने के लिए कहा। महिला के पति ने इसका विरोध किया तो ठेला लगाने वाले ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद महिला ने ठेला लगाने वाले के घर पर जाकर उसकी मां से शिकायत की। तब उसके परिवार वालों ने भी महिला की पिटाई कर दी। घायल महिला ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

तोरवा बुधवारी बाजार के पास रहने वाले महिला का पति फलों का कारोबार करता है। वह रविवार की सुबह गोदाम से फल और ठेला केंटीन में छोड़ने गया था। महिला भी अपने पति का काम में हाथ बंटा रही थी। जब वह फल छोड़कर गोदाम लौट रही थी, तब रास्ते में फलों का ठेला लगाने वाला राजू सोनी महिला को साथ में घुमने चलने के लिए कहा। इसके लिए उसने महिला को 500 देने की बात कही। महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। तब उसके पति ने ठेला लगाने वाले के पास जाकर इस संबंध में बात की। तब ठेला लगाने वाले ने महिला के पति की पिटाई कर दी।

  • Related Posts

    *रायपुर,,भारत वर्ष में गौ माता जी को स्टील के थाली में भोजन खिलाने का अभियान लगातार जारी _ दास जी साहू प्रदेश महासचिव छ.ग.*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर डॉ राकेश दास जी मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं घनश्याम अग्रवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम नरेंद्र मोदी विचार के नेतृत्व में पूरे भारत…

    *SDM के पास चिकित्सा विशेषज्ञता और अधिकार क्षेत्र का अभाव*

    बिलासपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण कानूनी व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति के विकलांगता प्रमाण पत्र की वैधता और उसकी प्रामाणिकता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *IPL में CSK की हार से परेशान अश्विन का भावुक खुलासा*

    *IPL में CSK की हार से परेशान अश्विन का भावुक खुलासा*

    *संवेदनशील पहल से सशक्त हो रहा स्वास्थ्य तंत्र, जरूरतमंदों के जीवन में आई नई उम्मीद*

    *संवेदनशील पहल से सशक्त हो रहा स्वास्थ्य तंत्र, जरूरतमंदों के जीवन में आई नई उम्मीद*

    *रायपुर,,भारत वर्ष में गौ माता जी को स्टील के थाली में भोजन खिलाने का अभियान लगातार जारी _ दास जी साहू प्रदेश महासचिव छ.ग.*

    *रायपुर,,भारत वर्ष में गौ माता जी को स्टील के थाली में भोजन खिलाने का अभियान लगातार जारी _ दास जी साहू प्रदेश महासचिव छ.ग.*

    *रायपुर में ‘जिंदा दफन’ हुआ मजदूर*

    *रायपुर में ‘जिंदा दफन’ हुआ मजदूर*

    *SDM के पास चिकित्सा विशेषज्ञता और अधिकार क्षेत्र का अभाव*

    *SDM के पास चिकित्सा विशेषज्ञता और अधिकार क्षेत्र का अभाव*

    *CBSE और KVS में तीसरी कक्षा से ‘AI कंप्यूटेशनल थिंकिंग’ शुरू, शिक्षकों को 50 घंटे ट्रेनिंग*

    *CBSE और KVS में तीसरी कक्षा से ‘AI कंप्यूटेशनल थिंकिंग’ शुरू, शिक्षकों को 50 घंटे ट्रेनिंग*

    You cannot copy content of this page