*अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक*

कवर्धा। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज (शुक्रवार) को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम राजाढार में मध्यप्रदेश के जबलपुर से रायपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार एको कार (CG 04 NF 3529) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. जोरदार टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े. हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें ग्राम बेसिन, जिला गरियाबंद के मांगुतीन प्रजापति पिता ऋषिराम और आरती चक्रधारी पति पोषण चक्रधारी की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्फी पहुँचाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक दो घायलों की स्थिति नाजुक है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है. प्राथमिक जांच में हादसे का कारण वाहन की तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना सामने आया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

  • Related Posts

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर शहर की एक महिला को डरा-धमकाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page