Home / राजधानी / *रायपुर,,NRDA की करोड़ों की जमीन खोदकर मुरूम चोरी*

*रायपुर,,NRDA की करोड़ों की जमीन खोदकर मुरूम चोरी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) नवा रायपुर में अवैध मुरूम खनन का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी लगते ही गुरुवार (7 अगस्त) की रात दर्जन भर पुलिस कर्मियों ने सत्य साईं अस्पताल के पीछे स्थित जमीन में हो रहे अवैध खनन में रेड मारी। मामला मंदिर हसोद थाना क्षेत्र का है। पुलिस का छापा पड़ते ही मुरूम लोड कर रहे JCB और ट्रक के ड्राइवर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है। मौके पर से कुल 7 जेसीबी और 11 हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है। बताया जा रहा है ये जमीन NRDA (नवा रायपुर विकास प्राधिकरण) का क्षेत्र है। जहां करोड़ों की जमीन को खोदकर मुरूम चोरी कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, लगातार नवा रायपुर में अवैध मुरूम खनन की शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद ASP विवेक शुक्ला के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। 6 -7 अगस्त की दरमियानी रात को इस खनन की सूचना पुलिस को पहले ही मिल गई थी। पुलिस टीम के साथ NRDA के डिप्टी कलेक्टर अरविंद शर्मा की भी टीम थी। टीम के वहां पर पहुंचने से अवैध खनन में लिप्त ड्राइवर और चालक सब गाड़ी छोड़कर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। हालांकि कागजी कार्रवाई के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। इस एक्शन में मंदिर हसौद पुलिस की टीम भी शामिल थी। ASP विवेक शुक्ला ने कहा है कि NRDA की तरफ से शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page